पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पकड़ी गई ज्योति मल्होत्रा के रिमांड का आज आखिरी दिन है। कल उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। रिमांड आगे बढ़ाया जाएगा या नहीं यह देखना होगा। वहीं, केंद्रीय जांच एंजेसियों की जांच पूरी हो चुकी है। ऐसे में रिमांड बढ़ाए जाने को लेकर संशय बना हुआ है। अभी तक की जांच में एंजेसियों के हाथ कई अहम जानकारी लगी है, लेकिन ज्योति ने देश की सुरक्षा से जुड़ी किस खुफिया तरह की जानकारी पाकिस्तान से साझा की थी, इस संबंध में विस्तृत डिटेल जारी नहीं हुई है।
ज्योति मल्होत्रा के रिमांड का आखिरी दिन: कल हिसार कोर्ट में पेशी, रिमांड बढ़ेगा या जेल जाएगी, इस पर सबकी नजर
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा पांच दिन से पुलिस रिमांड पर है। रिमांड खत्म होने के बाद उसे वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
ज्योति के रिमांड के दूसरे ही दिन एसपी शंशाक ने ज्योति से जुड़ी कई जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि ज्योति को पाकिस्तान आईएसआई एक एसेट की तरह यूज कर रही थी। जिसका मकसद पाकिस्तान की छवि को बेहतर दिखाना था। ज्योति के संबंध में इस तरह की जानकारी अभी तक नहीं मिली है जिससे यह कहा जा सके कि ज्योति ने सेना या सुरक्षा से जुड़ी कोई बेहद खुफिया जानकारी साझा की है। इसके बाद तीन दिन रिमांड और चला है, इसमें क्या निकल कर सामने आया है, यह देखने वाली बात होगी।
#WATCH | Hisar, Haryana | On his daughter, YouTuber Jyoti Malhotra's arrest for allegedly supplying sensitive information to a Pakistani citizen, Harish Malhotra says, "She has been arrested based on suspicion... I don't know what the suspicion pertains to. I have not been told… pic.twitter.com/tredUQTL4Q
बेटी की गिरफ्तारी से हताशा में पिता
अपनी इकलौती बेटी ज्योति की गिरफ्तारी के बाद पिता हरीश मल्होत्रा हताशा में हैं। न ठीक से सो पा रहे हैं और न ही ठीक से खा पा रहे हैं। घर में बिखरे पड़े सामान को कोई व्यवस्थित करने वाला नहीं। पत्नी से करीब तीस साल पहले अगल हुए हरीश मल्होत्रा के पास न स्मार्ट फोन है और न ही वे ज्यादा पढ़े लिखे हैं। जिन आंखों ने चंद रोज पहले ज्योति की शादी धूमधाम से करने के सपने देखे थे, आज उन्हीं आंखों से पानी बहता रहता है।
इफ्तार पार्टी में शामिल हुई तो आ गई रडार पर
26 मार्च 2024 दिल्ली में पाकिस्तान एंबेसी की ओर से अपने नेशनल-डे पर आयोजित इफ्तार पार्टी में ज्योति के शिरकत करने और दानिश व उनकी पत्नी समेत अन्य वीआईपी लोगों से मिलने का वीडियो सबसे ज्यादा चर्चा में है। ज्योति ने पाकिस्तान में बनाए हर वीडियो में भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों को लेकर टिप्पणी की है। जिसमें रिश्तों को मधुर बनाने की कोशिश की गई है। ज्योति इसी पार्टी के बाद सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर आ गई थी। ज्योति ने इस पार्टी में एंट्री करने से पहले उन्हें मिला एक आमंत्रण कार्ड भी दिखाया था। उन्हें स्पेशल बुलाने को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं सामने आई।
न रिश्तेदारों ने सुध ली, न गली-मोहल्ले वाले बात करते
ज्योति के पिता की तबीयत बिगड़ चुकी है। उनका इलाज भी चल रहा है। उन्होंने मीडिया से दूरी बना ली है। ज्योति के पिता हरीश मल्होत्रा ने बताया था कि ज्योति को गिरफ्तार करने के बाद से कोई रिश्तेदार भी मिलने नहीं आया और गली मोहल्ले वाले भी ज्यादा बात नहीं करते। पूरा दिन घर में अकेला रहना पड़ता है। ज्योति ने मेरी नजर में कुछ गलत नहीं किया। अगर वो पाकिस्तान घूमने गई है तो सारे दस्तावेज पूरे करके ही गई है।