सोशल मीडिया पर सक्रिय हरियाणा के हिसार की चर्चित यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल वह पांच दिन की पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है। ज्योति पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों को संवेदनशील जानकारी देने का गंभीर आरोप है। इसमें यूटयूबर ज्योति मल्होत्रा तथा उसके पांच साथी शामिल हैं। ज्योति को हिसार के न्यू अग्रसेन एक्सटेंशन से गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल उसके पुराने वीडियो और रील इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं ऐसा ही एक वीडियो उसका दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में इफ्तार पार्टी में शामिल होने का है। जिसमें वह शामिल हुई थी।
ऐसे जासूसी के जाल में फंसी ज्योति: सात साल पहले हुई दानिश से मुलाकात, सामने आई दोनों की बातचीत; देखें Video
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
Published by: विकास कुमार
Updated Sun, 18 May 2025 07:45 PM IST
सार
जांच में सामने आया है कि ज्योति का पाकिस्तान हाई कमीशन के अधिकारी दानिश से करीबी संबंध थे, दानिश को भारत सरकार ने देश से निष्कासित कर दिया है। भारत ने पाकिस्तानी दूतावास के अधिकारी दानिश को 13 मई को जासूसी के आरोप में देश से निष्कासित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन