फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonali Phogat: गोवा पुलिस ने सोनाली के पोस्टमार्टम की सीडी देने से किया इनकार, भाई को कहा-सीबीआई से मांगो

Fri, 16 Sep 2022 03:54 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 16 Sep 2022 03:54 PM IST
विज्ञापन
Goa Police declined to give Postmortem CD of BJP Leader Sonali Phogat to family
सोनाली फोगाट - फोटो : अमर उजाला

भाजपा नेता सोनाली फोगाट के पोस्टमार्टम की सीडी देने से गोवा पुलिस ने इनकार कर दिया है। सोनाली के परिवार ने सीडी मांगी थी। परिवार अब सीडी लेने के लिए सीबीआई से संपर्क करेगा। अगर सीबीआई ने भी सीडी नहीं दी तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। 

Goa Police declined to give Postmortem CD of BJP Leader Sonali Phogat to family
सोनाली फोगाट - फोटो : सोशल मीडिया

भाजपा नेता सोनाली फोगाट के भाई रिंकू ढाका ने गोवा पुलिस के अंजुना पुलिस स्टेशन इंस्पेक्टर को फोन किया और सोनाली के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी की सीडी मांगी। इंस्पेक्टर प्रसल्ल देशाई ने कहा कि अब यह केस सीबीआई को हैंडओवर किया जा चुका है। ऐसे में पुलिस कोई भी साक्ष्य परिवार को नहीं दे सकती। केस से जुड़े सभी दस्तावेज सीबीआई को सौंपे जाएंगे। सीबीआई ही परिवार को सीडी दे सकती है। 

Goa Police declined to give Postmortem CD of BJP Leader Sonali Phogat to family
सोनाली फोगाट - फोटो : सोशल मीडिया
रिंकू ढाका ने कहा कि नियमों के अनुसार बोर्ड से कराए गए पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी की दो सीडी बनाते हैं। एक सीडी पुलिस के रिकॉर्ड में रहती है, दूसरी परिवार को सौंपी जानी चाहिए थी। गोवा पुलिस ने दोनों सीडी अपने पास रखी हुई है। ऐसे में एक सीडी परिवार को दी जानी चाहिए। रिंकू ढाका ने कहा कि सीडी के लिए सीबीआई से संपर्क करेंगे। अगर सीबीआई ने भी सीडी नहीं दी तो हम अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। रिंकू ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद भी उन्होंने सीडी की मांग की थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Goa Police declined to give Postmortem CD of BJP Leader Sonali Phogat to family
सोनाली फोगाट की नेटवर्थ - फोटो : instagram/sonali_phogat_official
भाजपा नेता सोनाली फोगाट अपने पीए के साथ गोवा गई थी। 23 अगस्त 2022 की सुबह उनकी हत्या कर दी गई। गोवा पुलिस इस मामले में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई करने का प्रयास कर रही थी। परिजनों के पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने पर गोवा पुलिस को हत्या का केस दर्ज करना पड़ा। सुधीर सांगवान तथा सुखविंद्र के खिलाफ गोवा पुलिस ने हत्या का केस दर्ज दोनों को गिरफ्तार किया। इसके बाद 31 अगस्त को गोवा पुलिस की टीम जांच के लिए हिसार पहुंची। चार दिन हिसार, एक दिन गुरुग्राम, एक दिन नोएडा में जांच के लिए पुलिस वापस लौटी। 11 सितंबर को हिसार में खापों की महापंचायत ने सरकार को सीबीआई जांच के लिए अल्टीमेटम दिया। 12 सितंबर को गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने सीबीआई जांच के लिए लेटर लिखा। 15 सितंबर को सीबीआई ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
Goa Police declined to give Postmortem CD of BJP Leader Sonali Phogat to family
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp
सोनाली फोगाट की मौत के मामले में गोवा सरकार द्वारा सीबीआई जांच की सिफारिश किए जाने के बाद सोनाली के पिता महावीर ढाका व माता संतोष ढाका ने कहा कि गोवा पुलिस शुरुआती जांच में ही सोनाली की मौत को गंभीरता से नहीं ले रही थी। पूरी उम्मीद है कि अब सीबीआई जांच के बाद उनकी बेटी को इंसाफ मिलेगा। उनकी बेटी की आत्मा को शांति तभी मिलेगी जब उन्हें इंसाफ मिलेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed