भाजपा की महिला नेता एवं टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की मौत के मामले में उनकी बेटी यशोधरा ने गोवा पुलिस की जांच पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि गोवा पुलिस पर उसे भरोसा नहीं है। पुलिस अभी तक ये स्पष्ट नहीं कर पाई कि मेरी मां की हत्या क्यों की गई और किसके कहने पर की गई। गोवा पुलिस अपनी जांच को घुमा रही है।
मीडिया से बातचीत में यशोधरा ने कहा कि गोवा सरकार सीबीआई जांच करवाने में देरी कर रही है। इससे मामले से जुड़े साक्ष्य खत्म हो सकते हैं। पहले भी गोवा पुलिस ने तीन दिन में जाकर आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंद्र पर हत्या का केस दर्ज किया था। यशोधरा और उनके परिजनों ने एक बार फिर मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की है।
2 of 5
जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छह दिन के बाद ढंढूर फार्म हाउस पर पहुंची पुलिस
गोवा में सोनाली की मौत के मामले में 24 अगस्त को परिजनों को पता चला कि फार्म हाउस पर काम करने वाला शिवम कार्यालय से लैपटॉप, डीवीआर और जरूरी दस्तावेज चोरी कर ले गया। आरोपी सुधीर सांगवान के कहने पर उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सोनाली के भाई वतन ढाका की शिकायत पर 25 अगस्त को सदर थाना पुलिस ने सुधीर सांगवान और शिवम के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया।
3 of 5
Sonali Phogat
- फोटो : Social Media
परिजनों का कहना है कि केस दर्ज करने के बाद पुलिस एक बार भी फार्म हाउस पर जांच करने के लिए नहीं आई और न ही अभी तक आरोपी को गिरफ्तार कर पाई है। छह दिन के बाद मंगलवार को जांच अधिकारी विनोद कुुमार के अलावा चांदीराम और एक सिपाही फार्म हाउस पर पहुंचे। जांच अधिकारी विनोद कुमार का कहना है कि वे किसी काम से दिल्ली गया हुआ था आज दिल्ली से वापस आया हूं। डीएसपी और एसएचओ जांच कर रहे हैं। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
4 of 5
सोनाली फोगाट
- फोटो : @sonaliphogatbjp
पुलिस अधीक्षक से मिले परिजन
फार्म हाउस और संत नगर में सोनाली के आवास में हुई चोरी मामले में सोनाली का भाई रिंकू और अन्य पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह से मिलने पहुंचे। रिंकू ने पुलिस अधीक्षक के सामने मांग रखी कि संत नगर में डेढ़ साल पहले चोरी हुई थी। उस समय सोनाली की लाइसेंसी रिवाल्वर भी चोरी हुई थी। पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है और न ही फार्म हाउस से लैपटॉप चोरी होने की जांच शुरू हुई है।
5 of 5
सोनाली फोगाट
- फोटो : @sonaliphogatbjp
फार्म हाउस से लैपटॉप और अन्य सामान चोरी होने के मामले में कार्रवाई चल रही है। जल्द की मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा। संत नगर आवास से हुई चोरी मामले की भी गंभीरता से जांच चल रही है। - लोकेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक, हिसार