फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Moosewala Murder: कौन है सचिन बिश्नोई, जो अजरबैजान में पकड़ा गया, बताई थी मूसेवाला को मारने की वजह

Tue, 30 Aug 2022 10:53 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 30 Aug 2022 10:53 AM IST
विज्ञापन
Who is Sachin Bishnoi Key accused in Sidhu Moosewala killing case
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला - फोटो : फाइल

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में अब विदेश में भी एक्शन शुरू हो गया है। खबर आ रही है कि अजरबैजान में सचिन बिश्नोई को हिरासत में लिया गया है। सचिन बिश्नोई कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भांजा है। वह भी सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में आरोपी है। एक टीवी चैनल को फोन कर सचिन ने मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी भी ली थी। सूत्रों के मुताबिक मूसेवाला हत्याकांड में मास्टर प्लान बनाने में लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई भी शामिल था। इसमें भांजे सचिन ने भी साथ दिया था। 

Who is Sachin Bishnoi Key accused in Sidhu Moosewala killing case
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला - फोटो : सोशल मीडिया

सचिन बोला था- मैंने मारी मूसेवाला को गोली
एक टीवी चैनल को फोन कर सचिन बिश्नोई ने दावा किया था कि विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या का बदला लेने के लिए उसने ही सिद्धू मूसेवाला की हत्या की है। उसने स्वीकारा था कि उसी ने मूसेवाला पर गोलियां बरसाई थीं। वह और लॉरेंस बिश्नोई एक ही गांव के हैं। हालांकि इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी कि फोन करने वाला बिश्नोई का भांजा था या नहीं। 

Who is Sachin Bishnoi Key accused in Sidhu Moosewala killing case
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला - फोटो : सोशल मीडिया

सचिन बिश्नोई ने फोन पर न्यूज चैनल को बताया कि यह कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं था और न ही अपनी ताकत दिखाने को किया। उसने कहा था कि मिड्डूखेड़ा हत्याकांड में सिद्धू मूसेवाला का नाम आया था। कौशल गैंग के शूटरों ने पुलिस के आगे कबूल किया था कि मिड्डूखेड़ा के कातिलों को सिद्धू मूसेवाला ने मदद की थी। उन्हें रहने की जगह उपलब्ध कराई थी और उन्हें पैसों की मदद भी की थी। उसने आगे कहा कि दिल्ली पुलिस ने भी इस मामले में सिद्धू मूसेवाला का नाम लिया था लेकिन पंजाब पुलिस ने जब सिद्धू मूसेवाला के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की तो हमें खुद कार्रवाई करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Who is Sachin Bishnoi Key accused in Sidhu Moosewala killing case
लॉरेंस बिश्नोई और सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : फाइल

ऐसे विदेश भागा सचिन
लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई फर्जी नाम से विदेश भाग चुका है। अनमोल बिश्नोई भागने के लिए भानू प्रताप बन गया था जबकि उसका भांजा सचिन बिश्नोई तिलकराज टुटेजा बन गया था। कुछ महीने पहले दोनों दिल्ली से फर्जी पासपोर्ट बनवाकर भागे हैं। जांच में पता चला कि एक शख्स का दो आधार कार्ड बनाने और उसके फर्जी आधार कार्ड पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भांजे सचिन थापन उर्फ सचिन बिश्नोई का पासपोर्ट जारी हुआ था। पुलिस इस गुत्थी को भी सुलझा रही है कि केंद्र सरकार के दोनों दफ्तरों से एक फिंगर प्रिंट पर आधार कार्ड और दूसरे के आधार पर सचिन का पासपोर्ट किस तरह बन गया। जांच में यह भी पता लगा है कि सचिन थापन के अलावा तीन अन्य पासपोर्ट लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के बने थे। 

विज्ञापन
Who is Sachin Bishnoi Key accused in Sidhu Moosewala killing case
गोल्डी बराड़ और सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : फाइल

फर्जी पासपोर्ट मामले में पांच गिरफ्तार
दक्षिण जिला पुलिस ने गैंगस्टरों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनकी पहचान राहुल सरकार, अर्जित कुमार उर्फ अजीत दिवान उर्फ अजीत कुमार उर्फ टॉनी उर्फ महेश उर्फ पाजी, नवनीत प्रजापति, सोमनाथ प्रजापति और एक महिला के रूप में हुई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed