फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हांसी: नशा तस्करों पर CIA-1 का सख्त प्रहार, साईं कॉलोनी में चलाया सर्च अभियान; शहर छोड़ने की दी चेतावनी

Mon, 24 Aug 2026 06:13 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी Published by: मयूर शर्मा Updated Mon, 24 Aug 2026 06:13 PM IST
सार

CIA-1 पुलिस ने नशा तस्करों को चेतावनी दी है कि वे या तो शहर छोड़ दें या नशे का कारोबार बंद कर दें, अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार नशा तस्करों को जेल भेजने के साथ-साथ कानून के तहत उनकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।

विज्ञापन
CIA-1 conducted a search operation in Hansi's Sai Colony and warned drug smugglers to shut down their trade.
हांसी की साईं कॉलोनी में CIA-1 ने चलाया सर्च अभियान नशा तस्करों को कारोबार बंद करने की चेतावनी - फोटो : संवाद
नशे के खिलाफ हांसी CIA-1 पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। पुलिस ने नशा बेचने और सप्लाई करने वालों को दो टूक चेतावनी दी है कि वे या तो शहर छोड़ दें या नशे का कारोबार बंद कर दें, अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार नशा तस्करों को जेल भेजने के साथ-साथ कानून के तहत उनकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।


इसी अभियान के तहत सोमवार को CIA-1 पुलिस ने हांसी की साईं कॉलोनी में सर्च अभियान चलाया। पुलिस टीम ने संभावित नशा ठिकानों और संवेदनशील स्थानों पर अचानक दबिश देकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहनता से जांच की।



CIA-1 अधिकारी कपिल ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। पुलिस टीम द्वारा हांसी शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार सर्च एवं चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत अब तक करीब 24 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस नशे से जुड़े संभावित नेटवर्क की भी जानकारी जुटा रही है।
 
CIA-1 conducted a search operation in Hansi's Sai Colony and warned drug smugglers to shut down their trade.
हांसी की साईं कॉलोनी में CIA-1 ने चलाया सर्च अभियान - फोटो : संवाद
पुलिस की लगातार कार्रवाई से नशे का कारोबार करने वालों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस उन स्थानों पर विशेष नजर रख रही है, जहां नशे की बिक्री या सप्लाई की आशंका रहती है।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, आईपीएस के स्पष्ट निर्देश हैं कि हांसी जिले में नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा। नशे की सप्लाई, बिक्री और तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
CIA-1 conducted a search operation in Hansi's Sai Colony and warned drug smugglers to shut down their trade.
हांसी की साईं कॉलोनी में CIA-1 ने चलाया सर्च अभियान नशा तस्करों को कारोबार बंद करने की चेतावनी - फोटो : संवाद
वहीं CIA-1 इंचार्ज प्रदीप कुमार ने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। अलग-अलग स्थानों पर सर्च और चेकिंग अभियान चलाकर नशे के नेटवर्क को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि नशा तस्कर युवाओं का भविष्य खराब कर रहे हैं। पुलिस का मुख्य उद्देश्य नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाकर युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
CIA-1 conducted a search operation in Hansi's Sai Colony and warned drug smugglers to shut down their trade.
हांसी की साईं कॉलोनी में CIA-1 ने चलाया सर्च अभियान नशा तस्करों को कारोबार बंद करने की चेतावनी - फोटो : संवाद
हांसी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को नशे की बिक्री या सप्लाई से संबंधित कोई जानकारी मिलती है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने कहा कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

पुलिस का संदेश साफ है कि नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और अब शहर के अलग-अलग इलाकों में प्रतिदिन सर्च अभियान चलाया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed