फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy New Year 2024: कोई हमसे जीत न पाए... चले चलो, ये हैं हरियाणा के विकास के लिए नई उम्मीदें

Mon, 01 Jan 2024 01:23 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 01 Jan 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Happy New Year 2024: New hopes for the development of Haryana
HAU हिसार के पास बने टर्फ पर जज्बे और हॉकी स्टिक के संग विक्ट्री (विजय) चिन्ह के रूप में खिलाड़ी। - फोटो : प्रवीण सोनी

साल 2024 हरियाणा के विकास के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा। लोकसभा और विधानसभा के साथ निगम चुनाव के कारण राजनीतिक रूप से सरगर्म रहने वाले इस साल में राज्य के 65 हजार लोगों को सरकारी नौकरियां मिलने की आस है। राज्य को दो नए एयरपोर्ट और तीन मेडिकल कॉलेज भी मिलेंगे। आम लोगों की जिंदगी पर असर डालने वाले कई शोध पूरे होंगे तो कई ऐतिहासिक प्रोजेक्टों की नींव भी रखी जाएगी। जाते-जाते 2024 में हरियाणा के लोगों को चुनी हुई नई सरकार मिलेगी। एक नजर डालते हैं 2024 की उन उम्मीदों पर जो न सिर्फ लोगों का जीवन बदलेंगी, बल्कि राज्य की आर्थिक तरक्की में मील का पत्थर साबित होंगी... 

Happy New Year 2024: New hopes for the development of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

हजार युवाओं को सरकारी नौकरी
चुनावी साल में हरियाणा सरकार का लक्ष्य 65 हजार सरकारी नौकरियां देना है। इनमें हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से ग्रुप सी के 32 हजार पद और ग्रुप डी के करीब 15 हजार पदों के अलावा 6 हजार पुलिस कर्मचारियों की भर्ती शामिल है। इसके अलावा करीब 12 हजार पदों पर हरियाणा लोक सेवा आयोग ने भर्ती करने का लक्ष्य तय किया है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से करीब आठ हजार पीजीटी और टीजीटी की भर्ती की जानी है। बेरोजगारी हरियाणा का बड़ा मुद्दा है। विपक्षी दल बेरोजगारी दर को लेकर लगातार सरकार पर हमला बोलते रहे हैं। वहीं, सरकार भी नौकरियां देने के मुद्दे को अपनी उपलब्धि बता रही है। सरकार का दावा है कि अपने नौ साल के कार्यकाल में उसने एक लाख 10 हजार लोगों को सरकारी नौकरी दी है।

Happy New Year 2024: New hopes for the development of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
एयरपोर्ट इस साल संचालित होंगे
हरियाणा के हिसार व अंबाला एयरपोर्ट 2024 से संचालित होने लगेंगे। हिसार एयरपोर्ट में संभवत: अप्रैल से उड़ानें शुरू हो जाएंगी। इसके लिए नौ रूट तय किए गए हैं। हिसार एयरपोर्ट से जैसलमेर, जयपुर, आगरा और बीकानेर के लिए और अंबाला से वाराणसी, लखनऊ, गोरखपुर व अन्य शहरों के लिए उड़ान सेवा शुरू होंगी। वहीं, अंबाला से भी जून-जुलाई के आसपास उड़ानें शुरू हो जाएंगी। इन दोनों एयरपोर्ट के लिए सरकार दो एयरलाइंस से बातचीत कर रही है।  अभी तक हरियाणा से कोई हवाई यात्रा नहीं है। राज्य के लोगों को फ्लाइट पकड़ने के लिए चंडीगढ़ या नई दिल्ली जाना पड़ता है। हालांकि हरियाणा सरकार ने एयर स्पोर्ट्स एक्टिविटी शुरू करने का भी प्रस्ताव दिया हुआ है। सरकार इसके लिए भी संभावनाएं तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Happy New Year 2024: New hopes for the development of Haryana
AIIMS एम्स - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

रेवाड़ी में देश का 22वां एम्स
रेवाड़ी में बनने वाले एम्स के निर्माण की शुरुआत नए साल में हो सकती है। यह देश का 22वां एम्स होगा। हाल ही में विधानसभा के शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जानकारी दी थी कि एम्स के लिए नई जमीन को चिह्नित कर उसका अधिग्रहण कर लिया गया है। जल्द ही सरकार केंद्र से आग्रह करेगा कि एम्स का निर्माण जल्द शुरू किया जाए। 210 एकड़ भूमि में बनने वाले एम्स से न सिर्फ हरियाणा बल्कि राजस्थान के कुछ जिलों के लोगों को भी फायदा पहुंचेगा। 

विज्ञापन
Happy New Year 2024: New hopes for the development of Haryana
नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

खिलाड़ियों से सोने की उम्मीद
2024 में फ्रांस में ओलंपिक खेल होंगे। इन खेलों में से हरियाणा को खास उम्मीदे हैं। पिछली बार टोक्यो ओलंपिक में हरियाणा के 30 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इसमें भारत ने एक स्वर्ण समेत सात पदक जीते थे। इनमें से छह व्यक्तिगत पदक थे, जिनमें से तीन हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते थे। खास तौर पर नीरज चोपड़ा पर पूरे देश की नजर रहेगी। साथ ही साल की शुरुआत में तमिलनाडु में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन होगा। इसमें भी हरियाणा के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। हरियाणा 2018 और 2022 में यूथ गेम्स का खिताब जीत चुका है। अप्रैल में होने वाले आईपीएल में हरियाणा के दो नए खिलाड़ी अंशुल कंबोज और सुमित कुमार शामिल हुए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed