फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonali Phogat: पिता ने जताई किसी षड्यंत्र की आशंका, ग्रामीणों ने CBI जांच की मांग की

Wed, 24 Aug 2022 08:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 24 Aug 2022 08:50 PM IST
सार

पिता महाबीर ढाका व मां संतोष ढाका के अलावा ग्रामीण मंगलवार की ही तरह बुधवार को भी सोनाली फोगाट की हार्ट अटैक से मौत की बात को मानने तैयार नहीं है। महाबीर ढाका ने कहा कि उनकी बेटी के साथ कोई षड्यंत्र हुआ है।

विज्ञापन
Sonali Phogat death: her father expressed apprehension of conspiracy
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp

हरियाणा की भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट के माता-पिता सहित ग्रामीणों ने एक बार फिर इस मामले की सीबीआई से जांच करवाने की मांग की है। सोनाली के पिता महाबीर ढाका व मां संतोष ढाका फिलहाल गांव भूथन कलां में ही हैं जबकि भाई वतन ढाका व परिवार के कुछ अन्य सदस्य दिन में हिसार गए।



परिवार को उम्मीद थी कि शाम तक सोनाली के शव को हिसार लाया जा सकेगा। मगर गोवा पुलिस द्वारा सोनाली के पीए व एक अन्य पर केस दर्ज नहीं किए जाने से नाराज परिवार ने पोस्टमार्टम करवाने व शव लेने से इंकार कर दिया है। इस कारण सोनाली का शव अभी तक हिसार नहीं पहुंच सका। गौरतलब है कि दिवंगत सोनाली फोगाट का पैतृक गांव फतेहाबाद जिले का भूथन कलां हैं। दसवीं तक की पढ़ाई सोनाली ने गांव से ही की थी। सोनाली की शादी साल 1996 में हिसार निवासी संजय फोगाट के साथ हुई थी।

Sonali Phogat death: her father expressed apprehension of conspiracy
गांव भूथन कलां में सोनाली फोगाटा का घर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

परिवार व ग्रामीणों की यही मांग, निष्पक्ष जांच करवाएं, दोषी को मिले सजा
गांव भूथन कलां निवासी पिता महाबीर ढाका व मां संतोष ढाका के अलावा ग्रामीण मंगलवार की ही तरह बुधवार को भी सोनाली फोगाट की हार्ट अटैक से मौत की बात को मानने तैयार नहीं है। महाबीर ढाका ने कहा कि उनकी बेटी के साथ कोई षड्यंत्र हुआ है।

Sonali Phogat death: her father expressed apprehension of conspiracy
sonali phogat - फोटो : सोशल मीडिया

मामले की तह तक जाने के लिए सरकार को सीबीआई से जांच करवानी चाहिए। इसके अलावा ग्रामीण राजबीर सिंह, सुंदर लाल, पवन कुमार आदि का कहना है कि इस मामले की सरकार को सीबीआई या किसी अन्य एजेंसी से उच्च स्तरीय जांच करवानी चाहिए। अगर कोई दोषी मिलता है, तो उसको कड़ी से कड़ी सजा दिलानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonali Phogat death: her father expressed apprehension of conspiracy
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp

हंसमुख व मिलनसार व्यक्तित्व था सोनाली का
अखिल भारतीय ढाका परिवार के सदस्य रमेश ढाका ने बताया कि सोनाली हंसमुख व मिलनसार व्यक्तित्व की धनी थी।

विज्ञापन
Sonali Phogat death: her father expressed apprehension of conspiracy
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp

वह जब भी मिलती थी तो कोशिश करती थी कि लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा सके। हमेशा यही कहती थी कि अगर किसी को कोई समस्या आ रही है, तो वह उसे बताए। जितना संभव हो सकेगा, वह समाधान करवाने का प्रयास करेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed