फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonali Phogat Death: अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज, महिला आयोग ने भी गठित की जांच समिति

Wed, 24 Aug 2022 01:54 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 24 Aug 2022 01:54 AM IST
सार

मंगलवार सुबह मौत की सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य गोवा के लिए रवाना हो चुके हैं। सोनाली टिकटॉक स्टार के अलावा बिग बॉस में भी हिस्सा रही थीं। उनके पति की भी 2016 में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। दोनों की एक बेटी है। 

विज्ञापन
Police filed case of unnatural death in Sonali Phogat death case
सोनाली फोगाट - फोटो : सोशल मीडिया

भाजपा नेता सोनाली फोगाट की गोवा के एक रेस्तरां में खाना खाते वक्त तबीयत अचानक बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। मंगलवार देर शाम गोवा पुलिस ने अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। सोनाली के परिवार ने भी साजिश का आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई है। कांग्रेस ने भी भाजपा नेता की मौत की सीबीआई जांच की मांग की है। वहीं, गोवा पुलिस ने अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। गोवा के डीजीपी जसपाल सिंह ने कहा, 42 वर्षीय फोगाट अपने स्टाफ के साथ गोवा गई थीं। सोमवार रात को वह एक रेस्तरां में थीं। उन्होंने असहज होने और तबीयत बिगड़ने की शिकायत की। उन्हें तुरंत सेंट एंथोनी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Police filed case of unnatural death in Sonali Phogat death case
सोनाली फोगाट - फोटो : सोशल मीडिया

चिकित्सकों ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। उनके शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। डीजीपी ने कहा, मौत के असल कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा। डीएसपी जिवबा डालवी ने कहा, सोनाली को मृत हालत में ही अस्पताल लाया गया था। बाकी पोस्टमार्टम के बाद असलियत सामने आएगी। सोनाली की बहन ने कहा, मौत से कुछ समय पहले सोनाली ने मां को फोन कर खाने में कुछ गड़बड़ होने की शिकायत की थी। सोनाली ने बताया था कि खाना खाने के बाद उनके शरीर में कुछ हरकत हो रही है।

Police filed case of unnatural death in Sonali Phogat death case
सोनाली फोगाट - फोटो : सोशल मीडिया

शक है कि खाने में कुछ गड़बड़ की गई है। सोनाली ने उनके साथ कोई साजिश होने की आशंका जताई थी। मंगलवार सुबह मौत की सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य गोवा के लिए रवाना हो चुके हैं। सोनाली टिकटॉक स्टार के अलावा बिग बॉस में भी हिस्सा रही थीं। उनके पति की भी 2016 में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। दोनों की एक बेटी है। 

भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत के मामले में अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। संबंधित गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। रेस्तरां की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। सोनाली फोगाट की सुरक्षा में तैनात स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है। - जिवबा दलवी, पुलिस उपाधीक्षक, गोवा

विज्ञापन
विज्ञापन
Police filed case of unnatural death in Sonali Phogat death case
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp

राष्ट्रीय महिला आयोग ने गठित की जांच समिति
सोनाली फोगाट की मौत के मामले में जांच के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग ने दो सदस्यीय समिति गठित कर दी है। आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा शर्मा ने गोवा के डीजीपी को पत्र लिखकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मामले में हुई कार्रवाई की जानकारी मांगी है। परिवार की तरफ से सोनाली की मौत पर सवाल उठाने के बाद आयोग हरकत में आया है। समिति अब अपने स्तर पर तथ्य जुटाकर सोनाली की मौत के असली कारणों तक पहुंचने की कोशिश करेगी। पता लगाया जाएगा कि सोनाली की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई। 

विज्ञापन
Police filed case of unnatural death in Sonali Phogat death case
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp

हर कोई स्तब्ध, सीएम और कुलदीप ने जताया दुख 
सोनाली ने आदमपुर सीट से कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ चुनाव लड़ा था। कुलदीप अब भाजपा में आ गए हैं, जिसको लेकर सोनाली कई बार नाराजगी भी जता चुकी थी। अब सोनाली के निधन की सूचना से हर कोई स्तब्ध है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्वीट किया कि भाजपा नेता सोनाली फोगाट के आकस्मिक निधन का बेहद दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को असीम दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करे। भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई बिश्नोई ने ट्वीट किया कि सोनाली फोगाट के अकस्मात निधन की सूचना से बेहद आहत हूं। वे बेहद मिलनसार एवं बेहतरीन कलाकार थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed