फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लंबी जंग की तैयारी में किसान, गर्मी के लिए इस तरह किए जा रहे इंतजाम 

Mon, 15 Feb 2021 01:54 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 15 Feb 2021 01:54 PM IST
विज्ञापन
Farmers started to made tent in Bahadurgarh of Haryana
बहादुरगढ़ में किसानों ने पक्के तंबू बनाने शुरू किए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों ने अब लंबी जंग की तैयारी शुरू कर दी है। आगे गर्मी के मौसम और बारिश से बचने के लिए किसानों ने पक्के तंबू और लोहे के फ्रेम बनाकर घर बनाने शुरू कर दिए हैं। यह घर और तंबू बहादुरगढ़ बाईपास पर कई स्थानों पर बनाए जा रहे हैं। 

 
Farmers started to made tent in Bahadurgarh of Haryana
नपाई का काम करते किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़ बाईपास पर सर्विस लेन के साथ लगती खेतों की जमीन पर पंजाब के बठिंडा के जलाल गांव के रूपिंदर और प्रेम ने बताया कि गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। अब पक्के तंबू बनाए जा रहे हैं। उन्होंने यहां पर 26 बाय 26 की जगह पर तंबू बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें ईंटों का फर्श बनाया जाएगा। साथ ही चारों तरफ दो से ढाई फुट की दीवारें बनाई जाएंगी ताकि बारिश का पानी तंबू में न घुस सके। 
 
Farmers started to made tent in Bahadurgarh of Haryana
लोहे के फ्रेम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ईंटें आ गई हैं और नपाई-तुलाई का काम शुरू कर दिया गया है। एक दिन में यह काम पूरा हो जाएगा। इस तंबू में करीब 35-40 लोग रहेंगे। यदि पक्के तंबू बनाने की और जरूरत पड़ती है तो वह भी बनाएं जाएंगे। वे यहां से वापस तभी जाएंगे, जब उनकी मांगें केंद्र सरकार मान लेगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Farmers started to made tent in Bahadurgarh of Haryana
बहादुरगढ़ में किसानों ने पक्के तंबू बनाने शुरू कर दिए हैं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन हजार लीटर की टंकी और जनरेटर भी साथ लाएं हैं
बहादुरगढ़ बाईपास पर नजफगढ़ रोड के फ्लाईओवर के नजदीक जिला संगरूर के संगतपुरा गांव के किसानों ने भी लोहे का फ्रेम बनाकर पक्का घर बनाना शुरू कर दिया है। पास के खेतों से खुद पराली लेकर आए और उसे तंबू के ऊपर लगाना शुरू कर दिया। यहां पर 15 बाय 70 का घर बनाया जा रहा है। मिस्त्री गुरदीप खान कार्य को पूरा करने में जुटे हुए हैं। 
 
विज्ञापन
Farmers started to made tent in Bahadurgarh of Haryana
सड़क से कीचड़ साफ करते किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
संगतपुरा निवासी सतगुरु सिंह ने बताया कि फिलहाल उनके गांव के 35 लोग यहां पर पहुंचे हैं। उनके रहने-खाने की व्यवस्था कर दी गई है। बारिश के मौसम में भी किसी तरह की परेशानी न हो, उसके लिए घर बनाया जा रहा है। यहां पर पानी की तीन हजार लीटर की टंकी रखी गई है। बिजली की समस्या न हो, उसके लिए वे एक जनरेटर भी गांव से साथ लेकर आए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed