फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   President Droupadi Murmu to Visit Kurukshetra for Haryana 60th Foundation Day Celebration

हरियाणा के छह दशक का सफर: राष्ट्रपति ने भद्रकाली मंदिर में की पूजा, कुरुक्षेत्र विवि के लिए हुईं रवाना

Sun, 01 Nov 2026 08:52 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़/कुरुक्षेत्र Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 01 Nov 2026 08:52 AM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हरियाणा के छह दशक का सफर आज कुरुक्षेत्र में देखेंगी। राष्ट्रपति सबसे पहले भद्रकाली मंदिर जाएंगी। फिर केयू में प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगी। गुरुकुल के कार्यक्रम में भी शामिल होंगी।

विज्ञापन
President Droupadi Murmu to Visit Kurukshetra for Haryana 60th Foundation Day Celebration
शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर में राष्ट्रपति ने की पूजा - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

हरियाणा के गठन के 60 साल पूरे होने का जश्न रविवार को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में मनेगा। राज्यस्तरीय हीरक जयंती समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि हैं। राष्ट्रपति  ने शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर में देशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि के लिए की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनका राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया स्वागत किया। राष्ट्रपति अब कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के लिए हुई रवाना हो गई हैं। वह शनिवार देर शाम अंबाला एयरबेस पहुंचीं थीं।
विज्ञापन



राष्ट्रपति अपने दौरे के दौरान तीन कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। भद्रकाली मंदिर में पूजा से दौरे की शुरुआत होगी। इसके बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में हरियाणा के छह दशक के सफर और विकास की झलक देखेंगी। 
विज्ञापन


यहां राज्यस्तरीय समारोह में भी शामिल होंगी। दौरे के अंतिम चरण में गुरुकुल कुरुक्षेत्र में स्वतंत्रता सेनानी स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में कार्यक्रम में जाएंगी। कुरुक्षेत्र विवि में करीब 50 कलाकार बीन, तुंबा और नगाड़े की धुनों से उनका अभिनंदन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पूजा के बाद केयू में आयोजित हीरक जयंती समारोह में भी करेंगी शिरकत
धर्मनगरी उनके स्वागत के लिए तैयार है। सड़कों से लेकर चौराहे तक सजाए गए हैं। कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति सबसे पहले सुबह करीब सवा नौ बजे प्रदेश के एकमात्र श्री देवीकूप मां भद्रकाली मंदिर पहुंचेंगी, जहां करीब 20 मिनट तक पूजा करेंगी। इसके बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में करीब नौ बजकर 50 मिनट पर पहुंचेंगी, जहां हीरक जयंती समारोह में करीब 11 बजे तक रहेंगी।

इसके बाद करीब 12 बजकर 50 मिनट तक गुरुकुल कुरुक्षेत्र में महान स्वतंत्रता सेनानी स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी समारोह में रहेंगी। राष्ट्रपति अंबाला से सड़क मार्ग के जरिए ही धर्मनगरी पहुंचेंगी तो वहीं गुरुकुल कुरुक्षेत्र से कार्यक्रम समापन पर सड़क मार्ग के जरिए ही लौटेंगी।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में राष्ट्रपति हरियाणा के 60 वर्षों के इतिहास, विकास एवं उपलब्धियों तथा वर्ष 2047 तक विकसित हरियाणा की परिकल्पना पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगी तो वहीं रत्नावली महोत्सव के पोस्टर का विमोचन करेंगी।

 

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए 1 नवंबर को कुरुक्षेत्र जिले को ड्रोन उड़ाने के लिए नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है।

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 तथा ड्रोन नियम 2021 के नियम 24 के तहत जारी आदेश के अनुसार जिले को रेड जोन भी घोषित किया गया है। हालांकि ड्यूटी पर तैनात पुलिस एवं सरकारी कर्मचारियों के साथ हरियाणा पुलिस, भारतीय सेना और वायुसेना द्वारा संचालित मानव रहित विमान प्रणालियों को इन आदेश से छूट प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed