फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां-बाप की हत्या कर सिपाही ने दी अपनी जान, खौफनाक वारदात सुन सहम गए लोग

Mon, 08 Feb 2021 10:45 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरखौदा/सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरखौदा/सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 08 Feb 2021 10:45 AM IST
विज्ञापन
Delhi police constable commit suicide after killing parents
सोनीपत में माता पिता की हत्या करने के बाद सिपाही ने जान दी। - फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा के सोनीपत में दिल्ली पुलिस के सिपाही ने तनाव में खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। सिपाही ने अपने माता-पिता की तेजधार हथियार से वार कर हत्या करने के बाद उनके शवों को जला दिया। इसके बाद खुद भी चौबारे में जाकर जहर खाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार, सिपाही दीपक की पत्नी घर से चली गई थी। दीपक का पत्नी के ममेरे भाई से झगड़ा हुआ था और उस मामले में वह कुछ महीने पहले ही जेल से छूटकर आया था। तब से वह तनाव में रहता था। 

 
Delhi police constable commit suicide after killing parents
सोनीपत में वारदात स्थल पर जमा लोग। - फोटो : अमर उजाला
सोनीपत के गांव मटिंडू निवासी दिल्ली पुलिस में इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने पुलिस को बताया कि रविवार की सुबह उसके पास पिता रामधन का फोन आया। पिता ने कहा कि घर में आग लगी है। पड़ोसियों ने घर के गेट पर जाकर देखा तो कमरों से धुआं निकल रहा था। ग्रामीण दीवार फांदकर अंदर पहुंचे तो वहां स्वास्थ्य विभाग में चालक पद से सेवानिवृत्त रामधन (64) और आंगनबाड़ी वर्कर उनकी पत्नी किताब कौर अधजली हालत में मृत पड़े थे। रामधन का शव चारपाई पर था, वहीं किताब कौर का शव स्टोर में फर्श पर पड़ा हुआ था। 
 
Delhi police constable commit suicide after killing parents
मृतक सिपाही दीपक। - फोटो : फाइल फोटो
इसके बाद ग्रामीण घर के चौबारे पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला, जिस पर दरवाजे को तोड़ा गया। अंदर दीपक बेसुध पड़ा था और उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। दीपक को अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि रामधन और उसकी पत्नी किताब कौर के शव जलाने के साथ ही उनके सिर पर तेजधार हथियार से वार भी किया गया है। दीपक के कमरे की जांच की तो वहां पर चादर खून से सनी मिली है। साथ ही कुल्हाड़ी भी कमरे से मिली जिस पर खून के निशान मिले हैं। पुलिस ने कमरे से सल्फास की गोलियों का पैकेट व एक कैंची भी बरामद की है। साथ ही कमरे में मिले बैग में बोतल भी मिली है जिसमें पेट्रोल भरा गया था। इसे पुलिस ने आधार बनाया है कि दीपक ने ही आग लगाने से लेकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi police constable commit suicide after killing parents
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
दीपक का पत्नी के ससुराल पक्ष से मनमुटाव था। 26 जून को दीपक की पत्नी सुमन का ममेरा भाई रोहतक के इस्माइला का सुधीर अपनी बहन के घर आया था। यहां पर किसी बात को लेकर उसका दीपक से झगड़ा हो गया। इस झगड़े में सुधीर ने दीपक व उसके पिता रामधन पर मारपीट करने व तेजधार हथियार से जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद दीपक की पत्नी भी अपने दोनों बच्चों के साथ मायके चली गई थी। मामले में पुलिस ने दीपक को गिरफ्तार किया था। बताया गया है कि उसके बाद वह तनाव में रहने लगा था।

 
विज्ञापन
Delhi police constable commit suicide after killing parents
मृतका किताब कौर। - फोटो : फाइल फोटो

पुलिस को घर में आग लगने व बुजुर्ग दंपती के जले होने और बेटे के जहर खाने की सूचना मिली थी। जांच के बाद व मौके पर मिले सुबूतों के आधार पर सामने आया है कि बेटे ने ही अपने माता-पिता की हत्या की और शवों को खुर्दबुर्द करने के लिए जला दिया। तीनों शवों का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो सकेगी।  - बिजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, खरखौदा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed