फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा: मालखाने में रखे हैं 4.75 करोड़ के जेवरात, एक साल में भी किसी ने नहीं किया दावा

Mon, 08 Feb 2021 12:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 08 Feb 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Agra Saraf Double Murder Case: 4.75 Crors Rupees Jewellery Not Claim Store In Police Malkhana
हत्यारोपियों से बरामद माल के साथ पुलिसटीम - फोटो : अमर उजाला
आगरा के शमसाबाद में सराफा कमेटी के अध्यक्ष मुकलेश गुप्ता और उनकी पत्नी लता गुप्ता की हत्या के एक साल बाद भी आरोपियों से बरामद 4.75 करोड़ के सोने-चांदी के जेवरात सहित नकदी पर किसी ने अपना दावा नहीं किया। इस वजह से जेवरात और नकदी पुलिस के मालखाने में अब तक रखे हुए हैं। पुलिस का कहना है कि वादी पक्ष की ओर से दावा तक नहीं किया गया है। 
Agra Saraf Double Murder Case: 4.75 Crors Rupees Jewellery Not Claim Store In Police Malkhana
मुकलेश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
सराफ मुकेश गुप्ता और लता गुप्ता की तीन बेटियां हैं। एक बेटी प्रियंका गुप्ता आगरा में रहती हैं, जबकि दूसरी बेटी दीपिका हैदराबाद तो तीसरी बेटी अहमदाबाद में रहती हैं। प्रियंका के पति सैन्य अस्पताल में हैं। प्रियंका ही केस में पैरवी कर रही हैं। आरोपियों से बरामद जेवरात और रुपया मालखाने में रखा है। 
Agra Saraf Double Murder Case: 4.75 Crors Rupees Jewellery Not Claim Store In Police Malkhana
घटनास्थल पर एसएसपी बबलू कुमार व मृतक के परिजन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
प्रियंका ने बताया कि उनके पिता ही सोने-चांदी का हिसाब रखते थे। उनकी मौत हो गईं। अब उनके पास कोई हिसाब नहीं है। उन्हें तो यह तक नहीं पता कि सोना-चांदी कितना बाजार के लोगों का हैं, कितना उनके पिता का है। कसबा के कई लोग पिता के पास जेवरात रखते थे। वह उनसे (प्रियंका) मिल रहे हैं। मगर, जेवरात कौन सा किसका है, इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। इसके लिए उन्होंने विधिक राय ली थी। अधिवक्ता ने बताया कि जेवरात के लिए दावा करने वाले को कोर्ट में शपथपत्र लगाना होगा। इस पर वो एनओसी दे सकती हैं। मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद ही सोना-रिलीज किया जा सकता है। दावा करने वाले को पहचान करने पर ही जेवरात मिलेंगे। 
संबंधित खबर— सर्राफ दंपती हत्याकांडः दो दोस्तों ने 18 लाख का कर्ज चुकाने को लूटे थे पांच करोड़, गिरफ्तार
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Saraf Double Murder Case: 4.75 Crors Rupees Jewellery Not Claim Store In Police Malkhana
दोहरे हत्याकांड के आरोपी कपिल और ओम बाबू - फोटो : अमर उजाला
थाना शमसाबाद के प्रभारी राकेश यादव का कहना था कि मुकदमा कोर्ट में ट्रायल पर है। बरामद जेवरात और कैश को लेने के लिए वादी पक्ष की ओर से कोई दावा प्रस्तुत नहीं किया गया है। कोर्ट में दावा प्रस्तुत किया जाना है।  
विज्ञापन
Agra Saraf Double Murder Case: 4.75 Crors Rupees Jewellery Not Claim Store In Police Malkhana
आगरा के पुलिस अधिकारी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
साजिश: कर्ज चुकाने के लिए की थी हत्या और लूट
घटना 27 जनवरी 2020 की रात को हुई थी। कसबा शमसाबाद के मोहल्ला हर सहाय खिड़की निवासी सराफ कमेटी के अध्यक्ष मुकलेश गुप्ता (62) और उनकी पत्नी लता गुप्ता की हत्या कर दी गई। 28 जनवरी 2020 को नौकरानी के घर पहुंचने पर घटना की जानकारी हो सकी थी। उनके घर से 4.75 करोड़ के सोने-चांदी के जेवरात और 13 लाख रुपये की नकदी की लूट की गई थी। पुलिस ने एक फरवरी को घटना का खुलासा किया था। दो आरोपियों को पकड़ा था। इनमें कसबा के ही कपिल गुप्ता और ओम बाबू राठौर थे। पुलिस ने बताया था कि कपिल गुप्ता पर दस लाख का कर्ज था, जबकि कपिल पर आठ लाख रुपये का कर्ज था। कर्ज चुकाने के लिए दोनों ने रेकी के बाद घटना को अंजाम दिया। केस में छह अप्रैल 2020 को चार्जशीट लगा दी गई थी।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed