शौक बड़ी चीज है और जब इससे प्रेम जुड़ जाए तो बात ही कुछ और होती है। राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी में पहुंचे कारी मोद के हिंदखोला धाम महंत राकेश गिरी का सफेद रंग का घोड़ा मंगल और कुरुक्षेत्र के गांव बबैन निवासी उदयवीर का काले रंग का घोड़ा हैदर इसकी बानगी है।
शौक बड़ी चीज: लग्जरी गाड़ियों से भी महंगे हैं मंगल और हैदर, पशु प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र बने दोनों घोड़े
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 12 Mar 2023 05:39 PM IST
सार
राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी में पहुंचे दोनों घोड़ों की कीमत लग्जरी गाड़ियों से अधिक है। महंत राकेश गिरी का कहना है कि उनके घोड़े की कीमत डेढ़ करोड़ तक लग चुकी है, जबकि उदयवीर का कहना है कि दो दांत वाले हैदर की कीमत 60 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन