फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री विप्लब देव बोले: हरियाणा का पशुधन, किसान और जवान देश में नंबर वन

Sat, 11 Mar 2023 04:17 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 11 Mar 2023 04:17 PM IST
सार

विल्पब देव ने कहा कि देश में प्रति व्यक्ति दूध की पैदावार करीब 420 ग्राम है जबकि हरियाणा में प्रति व्यक्ति एक लीटर से अधिक दूध का उत्पादन हो रहा है। उन्होंने कहा कि सूबे के किसान अनाज पैदा करने के साथ पशुपालक बन देश में दूध की आपूर्ति करते हैं।

विज्ञापन
Former Chief Minister of Tripura Biplab Dev said Haryana livestock farmers and soldiers number one
त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश प्रभारी - फोटो : अमर उजाला

दादरी में आयोजित तीन दिवसीय 39वीं राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी का शनिवार से आगाज हुआ। पहले दिन कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश प्रभारी विप्लब देव ने प्रदर्शनी में शिरकत कर शुभारंभ किया। मंच के जरिये विप्लब देव ने हरियाणा के पशुधन, किसान और जवान को देश में नंबर वन बताया।



त्रिपुरा खेती के साथ पशुधन में काफी पीछे
विल्पब देव ने कहा कि देश में प्रति व्यक्ति दूध की पैदावार करीब 420 ग्राम है जबकि हरियाणा में प्रति व्यक्ति एक लीटर से अधिक दूध का उत्पादन हो रहा है। उन्होंने कहा कि सूबे के किसान अनाज पैदा करने के साथ पशुपालक बन देश में दूध की आपूर्ति करते हैं। इतना ही नहीं ये किसान अपने बेटों को दूध पीलाकर सेना के जवान बनाते हैं, जो सीमाओं पर दुश्मनों के दांत खट्टे करते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के गोधन का कोई सानी नहीं है। प्रदर्शनी में उन्होंने छह फुट ऊंचे और हष्ट-पुष्ट पशु देखने को मिले जबकि त्रिपुरा खेती के साथ पशुधन में काफी पीछे हैं।

Former Chief Minister of Tripura Biplab Dev said Haryana livestock farmers and soldiers number one
कृषि मंत्री जेपी दलाल - फोटो : कृषि मंत्री जेपी दलाल

विप्लब देव से पहले कृषि मंत्री जेपी दलाल ने प्रदर्शनी को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पशुधन और खासकर गो पालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार
प्रयासरत्त है। उन्होंने कहा कि गो संवर्धन के लिए सरकार ने इस बार बजटदस गुना बढ़ा दिया है।

Former Chief Minister of Tripura Biplab Dev said Haryana livestock farmers and soldiers number one
दादरी पशु प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला

एक हजार से अधिक पशु पहुंचे प्रदर्शनी में तीन दिवसीय प्रदर्शनी के पहले दिन एक हजार से अधिक पशुओं को लेकर पशुपालक पहुंचे। इनमें घोड़े, ऊंट, बकरी, झोटे, सांड, गाय और भैंस शामिल हैं। पहले दिन की अगर बात करे तो पांच हजार से अधिक लोगों ने प्रदर्शनी मेंशिरकत की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Former Chief Minister of Tripura Biplab Dev said Haryana livestock farmers and soldiers number one
जेपी दलाल और बिप्लब देव - फोटो : अमर उजाला

दादरी विधायक ने मंच से रखीं ये मांगें
दादरी जिले में पशु चिकित्सकों के 34 में से 14 पद खाली हैं, इन्हें भरा जाए। 100 रुपये में पशु का बीमा कराने में पशुपालकों को दिक्कतें आ रही हैं, समाधान किया जाए। गाय सीमन की कीमत 400 रुपये से घटाकर 100 रुपये की जाए। प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए 2014 से पहले लागू 13 किलोग्राम दूध की शर्त रखी जाए जो अब 18 लीटर है।

विज्ञापन
Former Chief Minister of Tripura Biplab Dev said Haryana livestock farmers and soldiers number one
दादरी मेला - फोटो : अमर उजाला
आज राज्यपाल और कल मुख्यमंत्री करेंगे शिरकत
प्रदर्शनी के दूसरे दिन रविवार को राज्यपाल दत्तात्रेरू बंडारू शिरकत करेंगे। राज्यपाल के आगमन के मद्देनजर दूसरे जिलों से भी पुलिस फोर्स भेजने की मांग रेंज अधिकारियों से की गई है। प्रदर्शनी का समापन 13 मार्च को होगा और उस दिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल शिरकत करेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed