फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शौक बड़ी चीज: लग्जरी गाड़ियों से भी महंगे हैं मंगल और हैदर, पशु प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र बने दोनों घोड़े

Sun, 12 Mar 2023 05:39 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 12 Mar 2023 05:39 PM IST
सार

राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी में पहुंचे दोनों घोड़ों की कीमत लग्जरी गाड़ियों से अधिक है। महंत राकेश गिरी का कहना है कि उनके घोड़े की कीमत डेढ़ करोड़ तक लग चुकी है, जबकि उदयवीर का कहना है कि दो दांत वाले हैदर की कीमत 60 लाख रुपये है।

विज्ञापन
Mangal and Haider are more expensive than luxury vehicles so both horses became center of attraction in animal
हैदर और मंगल - फोटो : अमर उजाला

शौक बड़ी चीज है और जब इससे प्रेम जुड़ जाए तो बात ही कुछ और होती है। राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी में पहुंचे कारी मोद के हिंदखोला धाम महंत राकेश गिरी का सफेद रंग का घोड़ा मंगल और कुरुक्षेत्र के गांव बबैन निवासी उदयवीर का काले रंग का घोड़ा हैदर इसकी बानगी है।



प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र बने घोड़े
इन दोनों घोड़ों की बनावट गजब का है। इन दोनों घोड़ों की कीमत लग्जरी गाड़ियों से अधिक है। महंत राकेश गिरी का कहना है कि उनके घोड़े की कीमत डेढ़ करोड़ तक लग चुकी है, जबकि उदयवीर का कहना है कि दो दांत वाले हैदर की कीमत 60 लाख रुपये है। ये दोनों घोड़े पहले दिन प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र रहे।

Mangal and Haider are more expensive than luxury vehicles so both horses became center of attraction in animal
हैदर - फोटो : अमर उजाला

कई खिताब जीत चुका है हैदर
उदयवीर ने बताया कि हैदर ने गत दिनों कुरुक्षेत्र में आयोजित डीएफए की प्रतियोगिता में ऑल इंडिया चैंपियन रहा था। गत वर्ष भिवानी में राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी में भी यह घोड़ा चैंपियन का खिताब जीत चुका है। उदयवीर के मुताबिक अच्छी नस्ल के घोड़े रखना उनका शौक है। उनके पास दूसरी नस्ल के भी घोड़े हैं। अब घोड़ा पालन का यह शौक व्यवसाय में बदल गया है। उनके पास लाखों रुपये की कीमत के घोड़े हैं। हैदर गत वर्ष पुष्कर में आयोजित दो दांत की प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुका है।

Mangal and Haider are more expensive than luxury vehicles so both horses became center of attraction in animal
मंगल - फोटो : अमर उजाला

मंगल के शरीर पर नहीं एक भी दाग, गत वर्ष बना था विजेता
महंत राकेश गिरी ने बताया कि उनके घोड़े के शरीर पर एक भी दाग (निशान) नहीं है। सामान्य चाल के दौरान गति 40 किलोमीटर प्रतिघंटा है। गत वर्ष भिवानी में आयोजित राज्य स्तरीय स्पर्धा में मंगल विजेता बना था। यह नुकरा नस्ल का है। इसकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये लग चुकी है, लेकिन वो घोड़ा बेचेंगे नहीं। उन्होंने बताया कि मंगल के साथ उनका काफी लगाव है। दूर-दराज से लोग धाम पर घोड़े को देखने आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mangal and Haider are more expensive than luxury vehicles so both horses became center of attraction in animal
ऊंट को चारपाई पर खड़ा कर नृत्य करवाता पशुपालक - फोटो : अमर उजाला

खाट पर नाचा ऊंट....राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी में लाड गांव के ऊंटों का नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। खाट पर चढ़कर नाचता बाहुबली नाम का ऊंट।

विज्ञापन
Mangal and Haider are more expensive than luxury vehicles so both horses became center of attraction in animal
थारपारकर नस्ल की गाय - फोटो : अमर उजाला
थारपारकर नस्ल की गाय के साथ पशुपालक आदित्य।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed