फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhiwani Double Murder: मौत से पहले नासिर-जुनैद के सिर पर लगी थी गहरी चोट, पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

Fri, 17 Feb 2023 01:17 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी(हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी(हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 17 Feb 2023 01:17 PM IST
सार

भिवानी में राजस्थान के दो भाईयों को जिंदा जलाने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि मृतकों के साथ पहले मारपीट की गई फिर उन्हें जलाया है। मामले में भिवानी पुलिस और भरतपुर पुलिस सांझा तौर पर भी मामले की तहकीकात में आपसी सहयोग करेंगी।

विज्ञापन
Nasir and Junaid hit with deep head injuries Before death in Bhiwani Double Murder
दो भाईयों को जिंदा जलाए जाने का मामला - फोटो : अमर उजाला

भिवानी के लोहारू के गांव में बोलेरो गाड़ी के अंदर राजस्थान के दो भाइयों को जिंदा जलाए जाने के मामले में पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतकों के सिर में गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या कर शव जलाने के कयास भी लगाए जा रहे हैं। मौके पर मिली गाड़ी के सामने, पीछे और साइड की खिड़कियों के सभी शीशे तोड़े गए थे। जिसके बाद पैट्रोल छिड़ककर दोनों युवकों के शवों को गाड़ी की पिछली सीट पर जिंदा जलाए जाने की आशंका है। गाड़ी की सीट और शवों की हालत देख कर लग रहा है कि दोनों मृतक युवकों के हाथों को भी बांधा गया था।







ये था पूरा मामला
राजस्थान के भरतपुर जिले के गोपालगढ़ पुलिस थाना में इस्माइल ने एक शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर नासिर और जुनैद के अपहरण का केस दर्ज किया था। मृतक के भाई का आरोप है कि उसके दो चचेरे भाई नासिर और जुनैद दोनों अपनी बोलेरो गाड़ी में ससुराल गए थे। रात को वहीं रुक गए थे। 

Nasir and Junaid hit with deep head injuries Before death in Bhiwani Double Murder
सुनसान जगह पर खड़ी गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
आठ-दस लोगों ने की मारपीट
जांच में सामने आया है कि नासिर और जुनैद सुबह छह बजे जब वापस बोलेरो गाड़ी से वापस लौट रहे थे, तभी करीब आठ दस लोगों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया और उनके साथ मारपीट की और उनकी गाड़ी में ही दोनों का अपहरण कर ले गए।
Nasir and Junaid hit with deep head injuries Before death in Bhiwani Double Murder
मौके पर जली बोलेरो गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
गाड़ी के चैसिस नंबर से हुई थी पहचान
लोहारू पुलिस ने जली हुई बोलेरो गाड़ी के चेसिस नंबर से दोनों मृतकों के बारे में पता लगाया, जिसके बाद भरतपुर गोपालगढ़ पुलिस थाना के एसएचओ रामनरेश लोहारू पुलिस थाना पहुंचे। एसएचओ ने दोनों मृतकों की पहचान गांव घाटमिका निवासी नासिर और जुनैद के रूप में कर दी। जिसके बाद मृतक के परिजनों को भी बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nasir and Junaid hit with deep head injuries Before death in Bhiwani Double Murder
मौके पर जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
मामले में भिवानी पुलिस और भरतपुर पुलिस साझा तौर पर करेंगी जांच
कस्बा लोहारू के गांव बारवास की बणी के कच्चे रास्ते पर बुधवार रात को बोलेरो गाड़ी के अंदर राजस्थान के दो भाइयों को जिंदा जलाए जाने के मामले की जांच भरतपुर जिले के गोपालगढ़ पुलिस थाना की टीम करेगी। अपहरण, हत्या और शव को ठिकाने लगाने के मामले में भिवानी पुलिस और भरतपुर पुलिस साझा तौर पर भी मामले की तहकीकात में आपसी सहयोग करेंगी
विज्ञापन
Nasir and Junaid hit with deep head injuries Before death in Bhiwani Double Murder
जली हुई गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
पूरी तरह जले हुए मिले थे शव
वहीं शवों का रोहतक पीजीआई में शुक्रवार को चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जिसमें मृतकों के परिजनों से डीएनए मिलान के बाद ही शवों की शिनाख्त हो पाएगी, क्योंकि दोनों शव पूरी तरह जल चुके हैं और सिर्फ उनके कंकाल बचे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed