{"_id":"5dfb1c008ebc3e87c56e9687","slug":"indian-railway-released-special-trains-schedule-and-timings-for-vaishno-devi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"न्यू ईयर पर 10 ट्रेनें कराएंगी मां वैष्णो देवी के दर्शन, नाम और रूट देखिए, ऑनलाइन बुकिंग कराइए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यू ईयर पर 10 ट्रेनें कराएंगी मां वैष्णो देवी के दर्शन, नाम और रूट देखिए, ऑनलाइन बुकिंग कराइए
Fri, 20 Dec 2019 09:17 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 20 Dec 2019 09:17 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
क्रिसमस और न्यू ईयर पर अब 10 ट्रेनें भक्तों को मां वैष्णो देवी के दर्शन कराएगी। रेलवे ने इनकी सूची जारी कर दी है, देखिए और ऑनलाइन बुकिंग कराइए।
फाइल फोटो
रेलवे यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अप-डाउन 10 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इन ट्रेनों के चलने से माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को फायदा होगा। इसके अलावा दिल्ली, सहारनपुर और वाराणसी जाने के लिए ट्रेनों में मारामारी नहीं होगी। रेलवे की यह स्पेशल ट्रेनें 20 दिसंबर से शुरू होंगी और 14 जनवरी 2020 तक अंबाला से जम्मू, अंबाला से वाराणसी, अंबाला से सहारनपुर और दिल्ली के रूट पर चलेगी।
फाइल फोटो
रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि विशेष रेलगाड़ियों का संचालन त्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़भाड़ को देखते हुए किया जा रहा है। अंबाला-सहारनपुर रेलमार्ग पर 20 दिसंबर से सुबह और शाम को अप-डाउन शेड्यूल में पैसेंजर ट्रेन चलेगी, जो 14 जनवरी तक 52 फेरे लगाएगी। ट्रेन नंबर 04921 सहारनपुर-अंबाला दैनिक एमईएमयू स्पेशल (26 फेरे) 20 दिसंबर से 14 जनवरी तक रोजाना सुबह 4 बजकर 45 मिनट पर सहारनपुर रेलवे स्टेशन से शुरू होगी और एक घंटा 45 मिनट में अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर सुबह साढ़े 6 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइल फोटो
ट्रेन नंबर 04922 अंबाला से शाम को 8 बजकर 40 मिनट पर चलेगी और रात को 10 बजकर 40 मिनट पर सहारनपुर पहुंचेगी। दोनों ही ट्रेनें दैनिक पैसेंजर ट्रेन की तरह पिलखनी, सरसावां, कलानौर, जगाधरी, जगाधरी वर्कशॉप, दराजपुर, मुस्तफाबाद, बराड़ा, तंदवाल, केसरी और दुखेड़ी स्टेशनों पर ठहरेंगी। इससे दूसरी पैसेंजर ट्रेनों के अंदर होने वाली भीड़ कम हो जाएगी। इसी प्रकार रेलवे सप्ताह में तीन दिन डुप्लीकेट जम्मू मेल की अप-डाउन की दो ट्रेनें भी चलाएगा। यह ट्रेनें दिल्ली से जम्मू और जम्मू से दिल्ली के बीच में चलेगी। 20 दिसंबर को ट्रेन नंबर 04409 दिल्ली जंक्शन से सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर शुरू होगी।
विज्ञापन
फाइल फोटो
ट्रेन नंबर 04410 जम्मू रेलवे स्टेशन से दोपहर को 1 बजकर 15 मिनट पर चलेगी। ट्रेन नंबर 04409 अब 20 दिसंबर से प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी। यह ट्रेन शाम को 6 बजकर 25 मिनट पर चलकर अगले दिन सुबह 9 बजकर 05 मिनट पर माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 04410 माता वैष्णो देवी कटड़ा से 21 दिसंबर से 13 जनवरी तक चलेगी। यह ट्रेन हर बुधवार, शनिवार और सोमवार को दोपहर एक बजकर 15 मिनट पर चलेगी और अगले दिन दिल्ली में तड़के 3 बजे वापस पहुंच जाएगी। रेलवे की ओर से इस ट्रेन में श्रद्धालुओं को दो वातानुकूलित, थ्री टीयर और सात द्वितीय श्रेणी शयनयान, पांच जनरल कोच और दो द्वितीय श्रेणी कम सामानयान के डिब्बों को लगाया गया है। डुप्लीकेट जम्मू मेल दिल्ली से चलकर पानीपत, अंबाला छावनी, लुधियाना, जालंधर छावनी, पठानकोट छावनी, जम्मूतवी और ऊधमपुर स्टेशनों पर अप-डाउन में रुकेगी।