{"_id":"66a062eb34b3a177950d58b2","slug":"elder-brother-had-killed-six-members-of-family-in-ambala-see-photos-2024-07-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छह लोगों की हत्या: नफरत के बीज ने निगला भाई का परिवार, सबसे पहले इस बात से शुरू हुआ विवाद; कत्लेआम की तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह लोगों की हत्या: नफरत के बीज ने निगला भाई का परिवार, सबसे पहले इस बात से शुरू हुआ विवाद; कत्लेआम की तस्वीरें
Wed, 24 Jul 2024 08:33 AM IST
शाहरुख खान
वैभव शर्मा, अमर उजाला, अंबाला
वैभव शर्मा, अमर उजाला, अंबाला
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 24 Jul 2024 08:33 AM IST
विज्ञापन
ambala murder
- फोटो : अमर उजाला
अंबाला के नारायणगढ़ थाने से लगभग 15 किलोमीटर दूर गांव रतौर पिछड़े इलाकों में शुमार है। जहां सुविधाओं के नाम पर टूटी और बारिश में दरकी सड़कें हैं। गांव का नाम ऐसे हत्याकांड के नाम से सामने आएगा ऐसा किसी ने सोचा भी नहीं होगा। आरोपी भूषण की अपने भाई और उसके परिवार से नफरत कोई नई नहीं, बल्कि यह कई साल से पनप रही थी। कई बार तो ग्रामीणों ने भी दोनों के बीच हो रहे झगड़े में बीच-बचाव कराया। इसके बाद कुछ दिन सब ठीक चलता, तो फिर दोनों भाई सड़क पर झगड़ा करते दिखाई देते।
मृतकों के फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
इतना ही नहीं इस पारिवारिक कलह ने घर की महिलाओं को भी नहीं बख्शा। वे भी नारायणगढ़ के महिला थाने तक पहुंच गईं। पुलिस ने बार-बार समझाया मगर अंत में इस पूरे घटनाक्रम में पारिवारिक कलह ने नफरत का बीज ऐसा बोया कि बड़ा भाई ही छोटे भाई के परिवार को निगल गया।
ambala murder
- फोटो : अमर उजाला
भूषण के सेवानिवृत्ति के बाद शुरू हुए विवाद
असल विवाद तो आरोपी भूषण के सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद शुरू हुआ। करीब सात साल पहले जब वह घर आया तो कुछ दिन तक तो सब ठीक रहा। फिर दोनों भाइयों में छोटी-छोटी बातों पर विवाद होने लगा। घर की महिलाएं भी कई बार इस विवाद में आमने-सामने होतीं। बस यहीं से दोनों में नफरत का बीज पनपता चला गया।
असल विवाद तो आरोपी भूषण के सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद शुरू हुआ। करीब सात साल पहले जब वह घर आया तो कुछ दिन तक तो सब ठीक रहा। फिर दोनों भाइयों में छोटी-छोटी बातों पर विवाद होने लगा। घर की महिलाएं भी कई बार इस विवाद में आमने-सामने होतीं। बस यहीं से दोनों में नफरत का बीज पनपता चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ambala murder
- फोटो : अमर उजाला
छोटे-छोटे विवाद कब दो एकड़ खेत तक आ गए किसी को पता भी नहीं चला। जब विवाद बढ़ने लगे तो पिता ओम प्रकाश ने सोचा कि जमीन बांट देते हैं तो दोनों शांत हो जाएंगे। जमीन भी मौखिक तौर पर बांट दी गई। मगर विवाद फिर भी न थमा।
विज्ञापन
ambala murder
- फोटो : अमर उजाला
तब दोनों भाई और माता पिता एक ही घर में रहते थे। कुछ समय पहले ही बढ़ती कलह को देखते हुए मृतक हरीश ने अपना घर भाई के घर के पीछे बना लिया। तीन कमरों का यह घर भले ही कच्चा था मगर हरीश का परिवार खुश था।