{"_id":"62675922db51a1773846d2aa","slug":"young-man-killed-girl-and-her-parents-in-one-sided-love-in-gorakhpur-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक तरफा प्यार में कत्लेआम: लड़की के इनकार करने पर सिरफिरे ने खेला खूनी खेल, मां-बाप और बेटी को धारदार हथियार से काट डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक तरफा प्यार में कत्लेआम: लड़की के इनकार करने पर सिरफिरे ने खेला खूनी खेल, मां-बाप और बेटी को धारदार हथियार से काट डाला
Tue, 26 Apr 2022 08:26 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 26 Apr 2022 08:26 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur triple murder
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर के खोराबार थाना इलाके के रायगंज में सोमवार की रात एक तरफा प्यार में युवती और उसके मां-बाप की धारदार हथियार से युवक ने हत्या कर दी। युवती अपने मां-बाप के साथ चचेरी बहन की शादी के मटकोड़वा कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। उधर, हत्या के बाद आरोपी आलोक पासवान खुद ही थाने पहुंच गया और उसने ही तीन हत्या की सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही एडीजी अखिल कुमार, डीआईजी जे. रविंद्र गौड़, एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गांव में तनाव को देखते हुए एहतियातन पुलिस फोर्स लगा दी गई है। मृतक गामा के भतीते केशव ने आलोक के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है। जानकारी के मुताबिक, खोराबार के रायगंज निवासी गामा निषाद (45) विदेश में रहते थे। चार महीने पहले घर आए और गांव से एक किलोमीटर दूर बंगला चौराहे पर अपना मकान बनवाया है। वहीं पर पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे।
gorakhpur triple murder
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, खोराबार के रायगंज निवासी गामा निषाद (45) विदेश में रहते थे। चार महीने पहले घर आए और गांव से एक किलोमीटर दूर बंगला चौराहे पर अपना मकान बनवाया है। वहीं पर पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे।
gorakhpur triple murder
- फोटो : अमर उजाला
गामा के छोटे भाई रामा की बेटी की शादी 27 अप्रैल को होनी है। सोमवार रात में मटकोड़वा का कार्यक्रम था। गामा अपने नए मकान से अपनी पत्नी संजू (38) बेटी प्रीति (20) के साथ पैदल जा रहे थे। रास्ते में घात लगाकर बैठे आलोक ने प्रीति को देखते ही प्यार का इजहार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
gorakhpur triple murder
- फोटो : अमर उजाला
प्रीति के इनकार करते ही आलोक ने धारदार हथियार से उसके सिर पर हमला कर दिया। वार इतना तेज था कि उसका सिर बीच से फट गया। यह देख पिता गामा और मां संजू दौड़े तो सिरफिरे ने उनके भी सिर पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। सुनसान जगह पर वारदात होते किसी ने नहीं देखी। थोड़ी देर बाद आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर हत्या की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने गांव के प्रधान सुग्रीव से संपर्क किया और मौके पर फोर्स रवाना हो गई।