{"_id":"5e1df7298ebc3e4b0658a365","slug":"yogi-adityanath-starts-khichdi-mela-khichdi-mela-live-at-gorakhnath-mandir-khichdi-mela-updates","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी के खिचड़ी चढ़ाते ही गोरखनाथ मंदिर में मेला शुरू, देखें ताजा तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी के खिचड़ी चढ़ाते ही गोरखनाथ मंदिर में मेला शुरू, देखें ताजा तस्वीरें
Wed, 15 Jan 2020 09:10 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Wed, 15 Jan 2020 09:10 PM IST
विज्ञापन
गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने खिचड़ी चढ़ाई
- फोटो : अमर उजाला
मकरसंक्रांति के अवसर पर बुधवार को गोरखनाथ मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बुधवार की रात तक गुरू गोरखनाथ को लगभग 10 लाख श्रद्धालुओं ने खिचड़ी चढ़ाई। बाबा को खिचड़ी चढ़ाने के लिए पड़ोसी देश नेपाल, विभिन्न राज्यों एवं अपने प्रदेश के कई जिलों से आए लोग आधी रात के बाद से लाइन में लगकर कपाट खुलने का इंतजार करने लगे।
बाबा गोरखनाथ के दरबार में योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
भोर में चार बजे गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ नीचे उतरे तो उनके साथ कालीबाड़ी के महंत रविंद्रदास, देवीपाटन के महंत मिथिलेश दास, महंत शांतिदास , बनारस मंदिर के महंत ने मंदिर में प्रवेश किया। पूजा के बाद पीठाधीश्वर ने सबसे पहले मंदिर की तरफ से बाबा को खिचड़ी चढ़ाई। उसके बाद नेपाल राज परिवार की खिचड़ी भी उन्होंने अपने हाथ से चढ़ाई। उसके बाद मंदिर का दरवाजा सभी भक्तों के लिए खोल दिया गया।
दिल्ली से आए करोलबाग गोरखनाथ मंदिर के भक्त।
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर के कपाट जैसे ही खुले, पूरा मंदिर क्षेत्र गुरु गोरखनाथ के जयकारे और हर हर महादेव के उदघोष से गूंजने लगा। योगी के तुरंत बाद दिल्ली करोलबाग गोरखनाथ मंदिर से आए भक्तों ने खिचड़ी चढ़ानी शुरू कर दी। चार बजे खिचड़ी चढ़ाने का सिलसिला शुरू हुआ तो वह देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से आए करोलबाग गोरखनाथ मंदिर के भक्त।
- फोटो : अमर उजाला
सुबह चार बजे ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु लाइन में खड़े होने लगे थे
दूर दूर से गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने के लिए आए भक्त देर रात में ही भीम सरोवर में स्नान कर लाइन में लग गए। सुबह चार बजे ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु लाइन में खड़े होने लगे थे। सबसे बड़ी बात, महिलाएं भी अच्छी खासी संख्या में लाइन में लग गई हैं। मंदिर के स्वयं सेवक बीच में बल्ली लगाकर भीड़ को रोक रहे हैं। किसी को असुविधा न हो इस बात का ध्यान वालंटियर दे रहे हैं।
दूर दूर से गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने के लिए आए भक्त देर रात में ही भीम सरोवर में स्नान कर लाइन में लग गए। सुबह चार बजे ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु लाइन में खड़े होने लगे थे। सबसे बड़ी बात, महिलाएं भी अच्छी खासी संख्या में लाइन में लग गई हैं। मंदिर के स्वयं सेवक बीच में बल्ली लगाकर भीड़ को रोक रहे हैं। किसी को असुविधा न हो इस बात का ध्यान वालंटियर दे रहे हैं।
विज्ञापन
कोहरे के बावजूद मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की भीड़।
- फोटो : amarujala
एक तरफ भक्त लाइन में लग कर मंदिर में जा रहे हैं तो दूसरी तरफ पुलिस के जवान जगह जगह सुरक्षा मैं तैनात होकर अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रहे हैं। लाइन में लगने वाले भक्तों से कहा जा रहा है कि हर कोई कतार में लग कर बाबा का दर्शन करें। किसी को कोई असुविधा नही होगी। हर कोई आराम से जाए बाबा को खिचड़ी चढ़ाकर उनका आशीर्वाद ले।