{"_id":"6aa134476634cc029609e53d","slug":"siddharthnagar-harishchandra-murder-case-wife-had-him-killed-in-collusion-with-her-lover-2026-09-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में एक और पति की हत्या: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला, यहां फेंकी लाश; नदी पर इसलिए लटकाया ई-रिक्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में एक और पति की हत्या: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला, यहां फेंकी लाश; नदी पर इसलिए लटकाया ई-रिक्शा
Wed, 09 Sep 2026 03:57 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 09 Sep 2026 03:57 PM IST
सार
यूपी में एक और पति की हत्या का मामला सामने आया है। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला। इसके बाद नदी में लाश को फेंक दिया। पुलिस और परिजन को गुमराह करने के लिए ई-रिक्शा को नदी की ओर इस तरह लटकाया गया कि देखने में हादसा लगे।
विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में मुहचोरवा घाट पर हुई हत्या आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसपी
विस्तार
सिद्धार्थनगर में ई-रिक्शा चालक हरिश्चंद्र हत्याकांड का पुलिस ने मंगलवार को पर्दाफाश कर दिया। पुलिस के अनुसार पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी।
पुलिस ने पत्नी माया देवी, उसके प्रेमी नियाज अहमद, इरशाद और अब्दुल्ला को मामले में नामजद कर गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है।
एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने मंगलवार को पुलिस लाइंस सभागार में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 30 अगस्त की रात मुंहचुरवा घाट, बूढ़ी राप्ती नदी रामनगर के पास हरिश्चंद्र पुत्र रामगुलाम निवासी कपियवा थाना इटवा की हत्या कर शव नदी में फेंक दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पत्नी माया देवी, उसके प्रेमी नियाज अहमद, इरशाद और अब्दुल्ला को मामले में नामजद कर गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने मंगलवार को पुलिस लाइंस सभागार में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 30 अगस्त की रात मुंहचुरवा घाट, बूढ़ी राप्ती नदी रामनगर के पास हरिश्चंद्र पुत्र रामगुलाम निवासी कपियवा थाना इटवा की हत्या कर शव नदी में फेंक दिया गया था।
विज्ञापन
ई-रिक्शा को भी दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया था। अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर एसओजी और ढेबरुआ पुलिस की संयुक्त टीम मामले की जांच कर रही थी।
पुलिस के अनुसार मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि हत्याकांड में शामिल इरशाद अपने दो साथियों के साथ दुधवनिया बुजुर्ग नहर के रास्ते धनौरा की ओर जाने वाला है। टीम ने दुधवनिया बुजुर्ग पुल से नहर की ओर जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने हत्या की साजिश का खुलासा किया। आरोपियों की निशानदेही पर मुंहचुरवा घाट से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू, छह मोबाइल फोन, दो आधार कार्ड, एक पैन कार्ड और एयर इंडिया का एक टिकट बरामद हुआ है।