फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाबा गोरखनाथ धाम में खिचड़ी मेले के रंग, पहले दिन की झलकियां तस्वीरों के संग

Wed, 15 Jan 2020 06:14 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Wed, 15 Jan 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
khichdi mela starts gorakhnath mandir, gorakhpur, khichdi mela live pictures, mela live updates
गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी मेला का धूम। - फोटो : अमर उजाला
मंदिर के मुख्य परिसर में जहां आस्था और श्रद्धा भारी रही, वही परिसर लगे मैदान में मेले का माहौल अलग रहा। बेफ्रिक और पूरी मस्ती का मूड। चंद घंटों के लिए सब कुछ भुला देने वाला। तरह-तरह के झूले, स्टूडियो, निशानेबाजी के स्टाल, खाने-पीने और चाट-पकौड़ी की दुकानें।


तेज स्वर में बजते लाउडस्पीकर, स्टेज पर थिरकते कलाकार, रंगे-पुते जोकर, जगह-जगह लगे आकर्षक पोस्टर पूरे माहौल को सतरंगी बना रहे थे। झूले की रेंज खासी बढ़ी है। खासकर बच्चों के झूलों की। बड़ों के लिए चर्खी वाले बड़े झूले भी हैं। इन पर बैठकर लोग ऊपर-नीचे होने का मजा ले रहे थे तो ड्रैगन ट्रेन की सवारी का आनंद भी। नाव वाले झूले पर बैठकर हिचकोले खाने का मजा लेने वालों की संख्या भी कम नहीं थी।

khichdi mela starts gorakhnath mandir, gorakhpur, khichdi mela live pictures, mela live updates
नेपाल का बानिया परिवार - फोटो : amarujala
मकर संक्रांति के पर्व पर नेपाल के भुटवल निवासी बानिया परिवार पिछले 35 सालों से लगातार बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने आता है। परिवार के साथ बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने के बाद मीना बानिया ने बताया कि बाबा गोरखनाथ के आर्शीवाद से ही बेटे रोहित और बेटी रश्मि बानिया ने अपनी पढ़ाई पूरी कर आज अपने पैरों पर खड़े हैं।

बाबा गोरखनाथ के दर्शन मात्र से पूरे परिवार के कष्ट दूर हो जाते हैं। वो अपने दर पर आने वाले श्रद्धालु की झोली कभी खाली नहीं छोड़ते हैं। यही वजह है कि हर साल सपरिवार बाबा गोरखनाथ का दर्शन करने हम लोग गोरखनाथ मंदिर में आते हैं। पति रामविलास ने बताया कि भुटवल से मंगलवार की रात ही गोरखपुर आ गए थे। सुबह नौ बजे बाबा गोरखनाथ का खिचड़ी चढ़ाई है, अब सपरिवार नेपाल के लिए रवाना होंगे। 
khichdi mela starts gorakhnath mandir, gorakhpur, khichdi mela live pictures, mela live updates
गुरु गोरक्षनाथ चिकित्सालय के अस्थाई अस्पताल में भर्ती युवक। - फोटो : amarujala
खिचड़ी चढ़ाने आये सिद्धार्थनगर के भुसौला राही निवासी अतुल मिश्रा चक्कर खा कर गिर पड़े। उन्हें मंदिर परिसर में बने गुरु गोरक्षनाथ चिकित्सालय के अस्थाई अस्पताल में भर्ती कराया गया

266 लोगों का अस्थायी अस्पताल में हुआ इलाज
गोरखपुर। खिचड़ी मेला के अंतर्गत मेला परिसर में बने अस्थायी अस्पताल के अंतर्गत बुधवार को 266 लोगों को उपचार मिला। इस दौरान जो थोड़ा गंभीर थे उन्हें गुरु गोरक्षनाथ चिकित्सालय के अस्थायी अस्पताल में भर्ती किया गया। बाद में आराम होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। उपचार के आने वाले ज्यादातार मरीजों ने पेट दर्द, बुखार, सिर दर्द, उल्टी, चक्कर और बदन दर्द का इलाज कराया। डॉ. जेके मिश्रा और डॉ. मनोज अग्रहरि ने बताया कि एलोपैथी के 151 मरीजों की जांच कर दवाएं प्रदान की गई है। वहीं, आयुर्वेदिक इकाई की ओर से 115 मरीजों को इलाज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
khichdi mela starts gorakhnath mandir, gorakhpur, khichdi mela live pictures, mela live updates
हिन्दू युवा वाहिनी की टीम जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह - फोटो : amarujala
गोरखनाथ मंदिर में दर्शन करने आने वाले लाखों की तादात में श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए हिन्दू युवा वाहिनी की टीम जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह की अगुवाई में जुटी है।

इन सबके लिए उम्र कोई मायने नहीं रखती। आप 5 के हों या 55 वर्ष या इससे भी ऊपर के। पास में पैसा है तो कोई फर्क नहीं पड़ता। आराम से निशानेबाजी का शौक पूरा करें, मनमाफिक झूले का आनंद लें। मन करे तो मौत के कुएं में कलाकार का रोंगटे खड़ा करने वाला हैरतअंगेज कारनामा देखें या जादू का इंद्रजाल।

मेले में चाइनीज से लेकर पिज्जा, बर्गर, पावभाजी, डोसा, भेलपूरी, छोले-भटूरे और पापकार्न की दुकानें भी सजी हैं। मर्जी और स्वाद के अनुसार इनका भी आनंद लें। मेले की पहचान बन चुकी खजला की दुकानें तो मेला परिसर से लेकर, मंदिर की ओर आने वाली हर सड़क पर दिखीं।
विज्ञापन
khichdi mela starts gorakhnath mandir, gorakhpur, khichdi mela live pictures, mela live updates
गोरखनाथ मंदिर के बाहर लगीं लोगों की लंबी कतारें। - फोटो : amarujala
गोरखनाथ मंदिर के बाहर लगीं लोगों की लंबी कतारें।

इस माहौल में बड़ों के साथ चल रहे बच्चों का मचलना आम बात है। फिर तो उनको मनाने के लिए उनकी पसंद के अनुसार बाइक, कार, हाथी, घोड़े और जिराफ की शक्ल में बने झूलों पर बैठाना मजबूरी थी। इनके लिए बाइक से लेकर कार और जीप पर फर्राटा भरने का भी इंतजाम भी था। ऐसे में लोग भी खुश थे और बच्चे भी।

वहां जादू का इंद्रजाल था तो मौत के कुएं का रोमांच भी। इन सारे लमहों को यादगार बनाने के लिए लोग स्टूडियो में पसंद की ड्रेस और परिवेश (पहाड़, झरना और रेगिस्तान आदि) में फोटो भी खिंचवा रहे थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed