{"_id":"61cf0934f76eaf06ac381a24","slug":"year-2022-will-be-good-for-gorakhpur-from-point-of-view-of-astrology","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वार्षिक राशिफल 2022: ज्योतिष के लिहाज से गोरखपुर के लिए अच्छा रहेगा नया साल, इन राशि वालों को मिलेगी खास तरक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिक राशिफल 2022: ज्योतिष के लिहाज से गोरखपुर के लिए अच्छा रहेगा नया साल, इन राशि वालों को मिलेगी खास तरक्की
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 01 Jan 2022 02:15 AM IST
सार
ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, साल के पहले दिन राहु वृषभ राशि में, मंगल, चंद्रमा और केतु वृश्चिक राशि में सूर्य और शुक्र धनु राशि में बुध और शनि मकर राशि में गुरु कुंभ राशि में रहेंगे।
विज्ञापन
1 of 13
ग्रहनक्षत्र
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गोरखपुर की नाम राशि कुंभ है। 2022 के प्रारंभ मे शनि लग्नस्थ रहेंगे। ऐसे में नए साल में जिले का प्रभाव बढ़ेगा। शनि की दृष्टि पराक्रम स्थान पर होने से पराक्रम में वृद्धि होगी। सप्तम दृष्टि रोजगार के स्थान पर होने रोजगार को सामान्य गति मिलेगी। दशम दृष्टि कर्म के स्थान पर होने से औद्योगिक प्रगति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। नए कल कारखानों की शुरूआत हो सकती है। पुराने बंद कारखानों को चलाने की योजना बनाई जाएगी।
आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र के अनुसार, अप्रैल में जब बृहस्पति अपनी स्व राशि मीन में प्रवेश करेंगे तो व्यापार में प्रगति एवं शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। रोजगार के नए अवसरों की तलाश सरकार द्वारा की जाएगी। कृषकों को संसाधन उपलब्ध कराने के लिए सरकारी योजनाएं बनाई जाएंगी। लेकिन, चतुर्थस्थ राहु के कारण रोजगार की कमी से नवयुवकों में हताशा होगी। शनि प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त बनाए रखेगा। अपराधियों के हौसले पस्त होंगे। दलित वर्ग के उत्थान और महिलाओं की दशा को सुधारने के लिए के लिए अनेक योजनाएं लागू की जाएंगी। व्यापारियों के मन में आशा का संचार जाग्रत होगा।
2 of 13
राशि
- फोटो : अमर उजाला।
अप्रैल के बाद ग्रहों की स्थिति होगी बेहतर
ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, साल के पहले दिन राहु वृषभ राशि में, मंगल, चंद्रमा और केतु वृश्चिक राशि में सूर्य और शुक्र धनु राशि में बुध और शनि मकर राशि में गुरु कुंभ राशि में रहेंगे। मार्च तक ग्रहों की स्थिति ठीक नहीं रहेगी। ऐसे में लोगों को संभल कर रहना होगा। अप्रैल के बाद ग्रहों की स्थिति अच्छी हो जाएगी।
गोरखपुर के लोगों का वार्षिक राशिफल
मेष: धन भाव में राहु के होने से फिजूल खर्च से परेशान रहेंगे। कार्य कुछ ज्यादा दिक्कतों के पश्चात पूरे होंगे। पूंजी निवेश के लिए प्रतिकूल समय है। घर से दूर रहना पड़ सकता है। मानसिक तनाव में वृद्धि हो सकती है। जुलाई से दिसंबर का समय अनुकूल रहेगा। स्वजनों का सहयोग मिलेगा।
3 of 13
वृषभ राशि
- फोटो : अमर उजाला।
वृषभ: मान सम्मान प्राप्त होगा। पुत्र रत्न की प्राप्ति या संतान से सुख मिलेगा। मानसिक तनाव बना रहेगा। बृहस्पति के कारण समस्त कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति और व्यापार अच्छा रहेगा। शुभ कार्यों में रुचि होगी। शत्रु पर विजय मिलेगी। कोई भी कार्य सावधानी से करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
मिथुन
- फोटो : अमर उजाला।
मिथुन: धन में वृद्धि के साथ पुत्र प्राप्ति का योग है। भाग्य का साथ मिलेगा। शत्रु पर विजय मिलेगी। मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। किसी प्रिय व्यक्ति के आचरण से कष्ट हो सकता है। दान-पुण्य करेंगे। सेहत को लेकर सावधान रहने की जरुरत है। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 13
राशि
- फोटो : अमर उजाला।
कर्क: वर्ष के आरंभ में धन वृद्धि होगी। पुत्रों से सहयोग मिलेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। पदोन्नति मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे। यात्रा में कष्ट संभव है। दुर्घटना की संभावना बनी रहेगी। मान सम्मान में वृद्धि। शत्रु की संख्या में बढ़ोतरी होगी। भूमि-वाहन की खरीदारी हो सकती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।