उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में गुरुवार की झमाझम बारिश के बाद शुक्रवार की सुबह आसमान में काले बादल छा गए। लेकिन फिर अचानक से बादल साफ होने के साथ ही धूप निकल गई और मौसम सुहाना हो गया।
2 of 5
gorakhpur weather
- फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि गुरुवार को दो दिन की उमस भरी गर्मी के बाद मौसम ने फिर करवट बदली। आसमान में काले बादल छा गए और जिले में आसपास के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई।
3 of 5
gorakhpur weather
- फोटो : अमर उजाला।
गुरुवार को अपराह्न ढाई बजे शुरू हुई राहत की बूंदों ने शहरवासियों को पुरजोर सुकून पहुंचाया। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई, मगर शहर के निचले इलाकों में जलभराव की भी समस्या हो गई। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले तीन चार दिन तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है। रुक रुक कर बारिश हो सकती है।
4 of 5
gorakhpur weather
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर एनवारमेंट्ल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि मानसून की एक टर्फ लाइन जलपाईगुड़ी से निकलकर गोरखपुर होते हुए बहराइच तक जा रही है। वहीं एक दूसरी लाइन पंजाब से निकल कर वाराणसी होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इनकी वजह से गोरखपुर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।
5 of 5
gorakhpur weather
- फोटो : अमर उजाला।
इसकी वजह से गुरुवार को दोपहर के बाद बारिश हुई। ये दोनों ही टर्फ लाइन अभी कुछ दिन और बनी रहेंगी। इसकी वजह से अगले तीन चार दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। 28-29 जून को मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।