फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather News: झमाझम बारिश से हर तरफ पानी-पानी, घरों में कैद हुए लोग, देखें तस्वीरें

Sun, 12 Jul 2020 06:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 12 Jul 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
weather news today: Monsoon active in gorakhpur basti mandal enters water houses due to heavy rain
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर-बस्ती मंडल में झूमकर बारिश हो रही है। शुक्रवार रात से लेकर शनिवार तक रुक-रुककर हुई बारिश से शहर के विभिन्न इलाकों में जलभराव हो गया। वहीं रविवार की सुबह से ही बादल साफ नजर आया। और हल्की धूप खिल गई।

weather news today: Monsoon active in gorakhpur basti mandal enters water houses due to heavy rain
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।

शनिवार सुबह तक की बात करें तो सबसे ज्यादा बारिश डुमरियागंज में 96 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। सलेमपुर में 74 मिमी, निचलौल में 62.5 मिलीमीटर तो नौतनवा में 55 मिलीमीटर बारिश हुई। गोरखपुर में 41.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय का कहना है कि गोरखपुर के ऊपरी वायुमंडल में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस वजह से गोरखपुर में भारी बारिश हो रही है। अगले कुछ दिनों तक बारिश के ऐसे ही जारी रहने की संभावना है।

weather news today: Monsoon active in gorakhpur basti mandal enters water houses due to heavy rain
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।

विशेष सफाई अभियान के बाद है यह हाल
जलभराव अब भी शहर की सबसे बड़ी समस्या बना हुआ है। यह हाल तब है जबकि फरवरी से लेकर जून तक नगर निगम ने विशेष सफाई अभियान चलाकर शहर के 230 छोटे बड़े नालों की सफाई की तल्लीझाड़ सफाई का दावा किया था। इस दौरान निचले इलाकों धर्मशाला बाजार, भेड़ियागढ़, विष्णुपुरम, दरगहिया टोला, लालडिग्गी पार्क, रसूलपुर भट्टा, महेवा चुंगी, रामनगर, ओमनगर और टिनघर पुलिया के पास संपवेल का निर्माण भी कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
weather news today: Monsoon active in gorakhpur basti mandal enters water houses due to heavy rain
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।

संपवेल का पंप चलाने में होती है लापरवाही
शहर के निचले इलाकों से पानी निकालने के लिए जरूरी है कि संपवेल के पंप बारिश शुरू होने के कुछ देर के बाद शुरू हो जाएं, लेकिन अक्सर इसमें लापरवाही होती है। जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए राप्ती तट पर लगाए गए रेगुलेटर भी सुस्ती के चलते कारगार साबित नहीं हो पाते। महुई सुघरपुर, रुस्तमपुर, महेवा मंडी, दुर्गा चौक, बगहा बाबा मंदिर रोड आदि इलाकों की समस्या दूर करने में कटनिया बांध पर लगे पांच पंप काफी कारगर हैं, लेकिन इन्हें चलाने में  लापरवाही बरती जाती है। महुई सुघरपुर वार्ड के पार्षद चंद्रप्रकाश सिंह उर्फ गोली सिंह का कहना है कि अगर कटनिया बांध पर लगा पंप चलता रहे तो इन इलाकों में जलभराव नहीं होगा।

विज्ञापन
weather news today: Monsoon active in gorakhpur basti mandal enters water houses due to heavy rain
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।

तारामंडल: घर से निकलना हुआ दूभर
पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते जलभराव से वैसे तो शहर के ज्यादातर इलाकों के लोग परेशान हैं लेकिन तारामंडल इलाके के लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। कई कॉलोनियों में 24 घंटे से पानी भरा हुआ रहता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed