फरवरी माह के बीतने के साथ ही मौसम धीरे-धीरे गर्म हो रहा है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार इस सप्ताह तापमान के साथ-साथ हवा की गति भी बढ़ेगी। इस महीने के अंत तक अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक चढ़ सकता है।
मौसम: इस सप्ताह तापमान के साथ बढ़ेगी हवा की गति, जानिए कितना चढ़ सकता है पारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को आकाश पूरी तरह से साफ रहा। तापमान भी करीब 28 डिग्री के पास पहुंच गया। ऐसे में लोग गर्म कपड़ों से दूरी बनाते दिख रहे हैं। वहीं शहर के पार्कों, बोजारों व सड़क पर लोगों की काफी भीड़भाड़ नजर आ रही है।
कृषि विज्ञान केंद्र बेलीपार गोरखपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. नितीश कुमार पांडेय ने बताया कि इस सप्ताह अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के साथ-साथ हवा की गति में भी तेजी आएगी। हालांकि इस दौरान आसमान में हल्के बादल रह सकते हैं, लेकिन तापमान में कोई खास कमी नहीं आएगी।
कृषि मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि जहां अधिकतम तापमान 29 से 32 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान भी चढ़कर 17 डिग्री तक पहुंच सकता है। पछुवा हवा की रफ्तार 14 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है।
| दिनांक | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| 24 फरवरी | 29.0 | 14.0 |
| 25 फरवरी | 30.0 | 15.0 |
| 26 फरवरी | 31.0 | 15.0 |
| 27 फरवरी | 31.0 | 16.0 |
| 28 फरवरी | 32.0 | 17.0 |