फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तर भारत की इस चीनी मिल में गन्ने के रस से सीधे बनेगा एथेनॉल, पीआईबी की मिल चुकी है मंजूरी

Tue, 23 Feb 2021 01:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 23 Feb 2021 01:19 PM IST
विज्ञापन
this year Ethanol will be made in Pipraich sugar mill Gorakhpur
पिपराइच चीनी मिल। (फाइल फोटो ) - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर के पिपराइच चीनी मिल में इसी साल दिसंबर तक गन्ने के रस से सीधे एथेनॉल बनने लगेगा। इसके लिए मिल में 120 किलोलीटर (1.20 लाख लीटर) प्रतिदिन की क्षमता की नई डिस्टलरी यूनिट लगेगी। गन्ने के रस से सीधे एथेनॉल बनाने वाली यह उत्तर भारत की पहली चीनी मिल होगी। सोमवार को प्रदेश के बजट में भी इसकी घोषणा हो गई है। इसके बाद इस काम में तेजी आएगी। उत्तर प्रदेश चीनी मिल संघ की पिपराइच चीनी मिल में गन्ने के रस से सीधे एथेनॉल बनाने के प्रोजेक्ट पर तकरीबन 200 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसकी डीपीआर बनाकर मंजूरी के लिए शासन को अगस्त 2020 में भेजी जा चुकी है।

this year Ethanol will be made in Pipraich sugar mill Gorakhpur
पिपराइच चीनी मिल। (फाइल फोटो ) - फोटो : अमर उजाला।

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पब्लिक इनवेस्टमेंट बोर्ड (पीआईबी) की बैठक में मंजूरी मिलने के बाद केंद्र से एनवायरमेंटल क्लियरेंस भी मिल चुका है। गोरखपुर की पिपराइच एवं मुंडेरवा चीनी मिल, उत्तर प्रदेश चीनी मिल संघ की सल्फर-लेस चीनी बनाने वाली प्रदेश की पहली चीनी मिलें हैं।

 

this year Ethanol will be made in Pipraich sugar mill Gorakhpur
पिपराइच चीनी मिल - फोटो : अमर उजाला।

 30 दिन की बंदी छोड़कर ये मिलें पूरे साल चलेंगी। पेराई सत्र के दौरान गन्ने के रस से एथेनॉल बनेगा। पेराई सत्र समाप्त होने के बाद मुंडेरवा और पिपराइच चीनी मिल से मिलने वाले शीरे से डिस्टिलरी चलेगी, जिससे एथेनॉल बनाया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
this year Ethanol will be made in Pipraich sugar mill Gorakhpur
पिपराइच चीनी मिल। (फाइल फोटो ) - फोटो : अमर उजाला।
तेजी से बढ़ रही एथेनॉल की मांग
देश में एथेनॉल की मांग तेजी से बढ़ रही है। 2022 तक केंद्र सरकार का लक्ष्य पेट्रोल और डीजल में 10 फीसदी एथेनॉल मिलाने का है। वर्ष 2012-13 में इसकी 0.67 फीसदी ब्लेंडिंग होती थी। वर्तमान में यह करीब छह फीसदी तक पहुंच गई है।

 
विज्ञापन
this year Ethanol will be made in Pipraich sugar mill Gorakhpur
गन्ना - फोटो : अमर उजाला
गन्ने के रस से सीधे एथेनॉल बनाने पर लागत कम आने से चीनी से होने वाली कमाई के सापेक्ष आय करीब दोगुनी हो जाएगी। उप्र में सर्वाधिक 119 चीनी मिलें हैं, ऐसे में यहां अधिक संभावना देखी जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed