फरवरी माह के बीतने के साथ ही मौसम धीरे-धीरे गर्म हो रहा है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार इस सप्ताह तापमान के साथ-साथ हवा की गति भी बढ़ेगी। इस महीने के अंत तक अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक चढ़ सकता है।
{"_id":"6035e5358ebc3ee9771a7e26","slug":"weather-forecast-wind-speed-will-increase-with-temperature-in-february-last-week","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मौसम: इस सप्ताह तापमान के साथ बढ़ेगी हवा की गति, जानिए कितना चढ़ सकता है पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम: इस सप्ताह तापमान के साथ बढ़ेगी हवा की गति, जानिए कितना चढ़ सकता है पारा
Wed, 24 Feb 2021 11:14 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 24 Feb 2021 11:14 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर राप्ती तट।
- फोटो : अमर उजाला।
Trending Videos
गोरखपुर राप्ती तट पर मौसम का आनंद लेते लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
बुधवार को आकाश पूरी तरह से साफ रहा। तापमान भी करीब 28 डिग्री के पास पहुंच गया। ऐसे में लोग गर्म कपड़ों से दूरी बनाते दिख रहे हैं। वहीं शहर के पार्कों, बोजारों व सड़क पर लोगों की काफी भीड़भाड़ नजर आ रही है।
गोरखपुर राप्ती तट।
- फोटो : अमर उजाला।
कृषि विज्ञान केंद्र बेलीपार गोरखपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. नितीश कुमार पांडेय ने बताया कि इस सप्ताह अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के साथ-साथ हवा की गति में भी तेजी आएगी। हालांकि इस दौरान आसमान में हल्के बादल रह सकते हैं, लेकिन तापमान में कोई खास कमी नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर में मौसम का आनंद लेती युवतियां।
- फोटो : अमर उजाला।
कृषि मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि जहां अधिकतम तापमान 29 से 32 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान भी चढ़कर 17 डिग्री तक पहुंच सकता है। पछुवा हवा की रफ्तार 14 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है।
विज्ञापन
रामगढ़ताल में मौसम का आनंद लेते लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
अगले पांच दिन के तापमान का पूर्वानुमान
| दिनांक | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| 24 फरवरी | 29.0 | 14.0 |
| 25 फरवरी | 30.0 | 15.0 |
| 26 फरवरी | 31.0 | 15.0 |
| 27 फरवरी | 31.0 | 16.0 |
| 28 फरवरी | 32.0 | 17.0 |