उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में गुरुवार को सुबह से ही आसमान में घने-काले बादल छा गए। बारिश नहीं हुई लेकिन अंधेरा छाया रहा। ऐसे में मौसम भी सुहाना बना रहा।
2 of 5
gorakhpur weather
- फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
आसमान में छाए घने और काले बादलों ने सूर्यदेव को पूरी तरह ढका रहा। जिसके चलते धूप का नामोनिशान नहीं दिखा। जबकि, गहरे काले बादलों को देखकर लग रहा है कि झमाझम बारिश हो सकती है। मौसम विशेषज्ञ ने पहले ही 25 और 26 जून को गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश की संभावना जताई थी।
3 of 5
gorakhpur weather
- फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
बता दें कि इससे पहले पिछले हफ्ते मानसून के दस्तक देने के बाद पूरे सप्ताह झूमकर बारिश हुई थी। बारिश की वजह से शहर के विभिन्न इलाकों में जलभराव हो गया था।
4 of 5
gorakhpur weather
- फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि राजस्थान से लेकर उत्तर प्रदेश होते हुए बंगाल की खाड़ी तक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा एक सिस्टम बंगाल की खाड़ी में और बन रहा है। इसकी वजह से अगले कुछ दिन बारिश की संभावना बनी हुई है।
5 of 5
gorakhpur weather
- फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
गोरखपुर एनवारमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने कहा कि गुरुवार को गोरखपुर में दिनभर बादल छाए रहेंगे। अगले एक दो दिनों तक झमाझम बारिश की संभावना है।