फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: जान जोखिम में डालकर रोडवेज में सफर कर रहे यात्री, लोगों ने कहा-मजबूरी है साहब!

Thu, 25 Jun 2020 08:48 AM IST
vivek shukla अविनाश श्रीवास्तव, गोरखपुर।
अविनाश श्रीवास्तव, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 25 Jun 2020 08:48 AM IST
विज्ञापन
Roadways Department ignored social distancing rules during coronavirus in gorakhpur
roadways - फोटो : अमर उजाला।

कोरोना महामारी के बीच अगर आप रोडवेज की बस से सफर करने की सोच रहे हैं तो सावधान हो जाइए। बस स्टेशन पर यात्रियों की थर्मल स्क्रिनिंग नहीं की जा रही है। चालक-परिचालक भी बिना सैनिटाइजेशन ही यात्रियों को बसों में बैठा रहे हैं। बसों में सैनिटाइजर शो पीस की तरह रखा हुआ है। यही नहीं, अधिकतर यात्रियों के साथ चालक-परिचालक भी मास्क नहीं लगा रहे हैं।



मंगलवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक अमर उजाला संवाददाता ने रेलवे बस स्टेशन पर कोरोना महामारी से बचाव की व्यवस्था की पड़ताल की तो अफसरों के दावे की पोल खुल गई।

Roadways Department ignored social distancing rules during coronavirus in gorakhpur
roadways - फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।

बिना सैनिटाइज किए मिलीं दर्जनों बसें
बस स्टेशन के बाहर सड़क पर दर्जनों बसें बिना सैनिटाइजेशन के खड़ी थीं। इन बसों की सफाई भी नहीं कराई गई थी। बस नंबर यूपी 52टी 3847, यूपी 32 एनएन 0836 सहित लगभग सभी बसों में बिना थर्मल स्क्रिनिंग के यात्री बैठाए जा रहे थे। इस दौरान परिचालक, कहां जाना है, यह पूछकर ही यात्रियों को बस में बैठा दे रहे थे। यहां तक कि बिना मास्क के भी यात्री बस में बिना रोकटोक के चढ़ जा रहे थे।

Roadways Department ignored social distancing rules during coronavirus in gorakhpur
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

बस स्टेशन पर सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार
बस स्टेशन पर अधिकतर परिचालक और यात्री सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर बेपरवाह दिखे। इनमें से कई तो बिना मास्क के सड़कों पर घूम रहे थे। ज्यादातर चालकों ने भी मास्क नहीं लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Roadways Department ignored social distancing rules during coronavirus in gorakhpur
यात्री हकीमउल्लाह और सरिता। - फोटो : अमर उजाला।

यात्री बोले- मजबूरी में कर रहे यात्रा
यात्री हकीमउल्लाह ने बताया कि बस में चढ़ने से पहले किसी ने कोई जांच नहीं की। बस पूछा- कहां जाना है? इसके बाद बस में बैठा दिया गया। रोडवेज की बस में यात्रा करना खतरे से खाली नहीं है।

यात्री सरिता ने बताया कि मुझे मेंहदावल जाना है। रेलवे बस स्टेशन आई तो यहां बस लगी हुई थी। सामान लेकर बस में चढ़ गई। किसी ने कोई जांच नहीं की।

विज्ञापन
Roadways Department ignored social distancing rules during coronavirus in gorakhpur
यात्री सुग्रीव कुमार गौड़ और इकरामुद्दीन। - फोटो : अमर उजाला।

यात्री सुग्रीव कुमार गौड़ ने बताया कि गोरखपुर बस स्टेशन पर यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। न ही हाथ साफ कराया जा रहा है, न ही थर्मल स्क्रिनिंग की जा रही है।

यात्री इकरामुद्दीन ने बताया कि बस में बहुत गंदगी है। कोरोना से खतरे के बीच मजबूरी में रोडवेज की बस से सफर करना पड़ रहा है। यात्रियों की सुरक्षा के साथ रोडवेज खिलवाड़ कर रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed