फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   GIDA to Get ₹500 Crore Pharmaceutical Plant 1000 Jobs Expected in Gorakhpur

गोरखपुर: गीडा में 500 करोड़ से लगेगी दवा कंपनी, 1000 लोगों को मिलेगा रोजगार

Wed, 28 Oct 2026 07:53 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Wed, 28 Oct 2026 07:53 PM IST
सार

कंपनी ने अपनी प्रस्तावित इकाई के लिए 35 एकड़ भूमि की मांग की है। गीडा प्रशासन धुरियापार क्षेत्र में उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में जुटा है। इस संबंध में कंपनी के प्रतिनिधियों को प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण भी कराया जा चुका है। अब भूमि आवंटन से जुड़ी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। 

विज्ञापन
GIDA to Get ₹500 Crore Pharmaceutical Plant 1000 Jobs Expected in Gorakhpur
गीडा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) क्षेत्र में फार्मास्यूटिकल उद्योग को बड़ा विस्तार मिलने जा रहा है। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बड्डी क्षेत्र की दवा कंपनी सिमबायोटेक थेराप्यूटिक्स प्राइवेट लिमिटेड करीब 500 करोड़ रुपये का निवेश कर दवा निर्माण इकाई स्थापित करेगी। कंपनी ने परियोजना के लिए 35 एकड़ भूमि की मांग की है।

विज्ञापन

गीडा प्रशासन की ओर से धुरियापार क्षेत्र में कंपनी को भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। कंपनी के प्रतिनिधियों को प्रस्तावित भूमि दिखाई भी जा चुकी है। इस परियोजना से करीब 1000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कंपनी की ओर से दवा निर्माण इकाई की स्थापना दो चरणों में की जाएगी। इसके तहत निवेश और निर्माण कार्य को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने की योजना है। गीडा में इस परियोजना के आने से क्षेत्र में दवा निर्माण से जुड़ी औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सकता है। फार्मास्यूटिकल क्षेत्र में नई इकाई स्थापित होने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने की संभावना है। इसके साथ ही उद्योग से जुड़ी अन्य गतिविधियों को भी गति मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धुरियापार क्षेत्र में जमीन देने की तैयारी
कंपनी ने अपनी प्रस्तावित इकाई के लिए 35 एकड़ भूमि की मांग की है। गीडा प्रशासन धुरियापार क्षेत्र में उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में जुटा है। इस संबंध में कंपनी के प्रतिनिधियों को प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण भी कराया जा चुका है। अब भूमि आवंटन से जुड़ी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। करीब 500 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना से लगभग 1000 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। इनमें प्रत्यक्ष रोजगार के साथ ही परियोजना से जुड़ी सहायक गतिविधियों में अवसर पैदा होने की भी उम्मीद है।

कंपनी की ओर से निवेश के लिए प्रस्ताव मिला है। उनके प्रतिनिधियों को धुरियापार में जमीन भी दिखाई जा चुकी है। जल्द ही भूमि आवंटन का प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। - विशाल कुमार, सीईओ, गीडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed