फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Roadways operated 250 buses for PET examinees.

Gorakhpur News: पीईटी परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज ने चलाईं 250 बसें

Mon, 26 Oct 2026 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 26 Oct 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Roadways operated 250 buses for PET examinees.
पीईटी परीक्षा देने के बाद रेलवे बस स्टेशन पर अभ्य​र्थियों के पहुंचे के कारण लगी भीड़। फोटो -
गोरखपुर। पीईटी परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रविवार को रोडवेज ने 250 बसों के संचालन की व्यवस्था की। नियमित बसों के अलावा 100 अतिरिक्त बसें चलाई गईं, जबकि जरूरत पड़ने पर संचालन के लिए 40 बसें रिजर्व में रखी गईं। परीक्षार्थियों की भीड़ को देखते हुए हर 10 मिनट पर बसों का संचालन किया जाता रहा। इससे परीक्षा समाप्त होने के बाद घर लौटने वाले अभ्यर्थियों को बसें उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

गाजीपुर, बलिया, आजमगढ़, मऊ के लिए कचहरी बस स्टेशन से बसों का संचालन किया गया। इसके अलावा देवरिया और महराजगंज जाने वाले परीक्षार्थियों के लिए भी बसों की व्यवस्था की गई। इन जिलों के लिए बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों को रवाना होना था। इसे देखते हुए रोडवेज ने बसों की उपलब्धता बनाए रखने पर जोर दिया। कचहरी बस स्टेशन पर देर रात तक क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह मौजूद रहे। वह बसों के संचालन और परीक्षार्थियों की भीड़ पर नजर रखते रहे। जरूरत के अनुसार बसों को रवाना करने की व्यवस्था की गई, ताकि परीक्षार्थियों को घर पहुंचने में परेशानी न हो।
विज्ञापन


कोट------
पीईटी परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए नियमित बसों के अलावा 100 अतिरिक्त बसें चलाई गईं। 40 बसें रिजर्व में रखी गई थीं। यात्रियों की संख्या के अनुसार बसों का संचालन कराया गया। देर रात तक बसों की निगरानी की गई, ताकि परीक्षार्थियों को घर जाने के लिए परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लव कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed