फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Woman falls onto road after being pushed, dies

गोरखपुर: बाइक सवारों ने महिला को मारा धक्का, सड़क पर गिरने से मौत

Mon, 26 Oct 2026 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 26 Oct 2026 02:50 AM IST
सार

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन घायल मीरा को जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Woman falls onto road after being pushed, dies
मीरा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र में शनिवार रात बाइक सवार दो लोगों के धक्का देने से सड़क पर गिरी महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान मलांव गांव निवासी मीरा पांडेय (54) के रूप में हुई है। पति की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गोरखपुर से अपने घर लौट रहे थे दोनों
पुलिस के अनुसार, संतोष पांडेय शनिवार रात पत्नी मीरा के साथ गोरखपुर से अपने घर लौट रहे थे। भरवल गांव के आगे पहुंचे ही थे कि पीछे से एक बाइक पर सवार दो लोग आए। आरोप है कि उन्होंने मीरा को धक्का मार दिया, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल मीरा को जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि पति की तहरीर के आधार पर दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed