फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Family support gives wings to dreams: while the mother took her exam inside, her son and daughter waited outside.

Gorakhpur News: सपनों को पंख दे रहा परिवार का साथ, अंदर मां देती रहीं परीक्षा बाहर बेटा-बेटी करते रहे इंतजार

Mon, 26 Oct 2026 02:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Family support gives wings to dreams: while the mother took her exam inside, her son and daughter waited outside.
गोरखपुर। आंखों में कामयाबी के सपने और परिवार की जिम्मेदारियां। कोई घर संभालने के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है तो कोई बच्चों की परवरिश के बीच नौकरी पाने की कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में शामिल होने पहुंचीं महिला अभ्यर्थियों के संघर्ष की ऐसी ही तस्वीर रविवार को कई केंद्रों पर देखने को मिली। अंदर मां परीक्षा दे रही थी तो बाहर पिता बच्चों को संभालकर उनका इंतजार कर रहे थे। परिवार का यही सहयोग महिलाओं की ताकत बना।
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय के गेट पर ऐसा ही भावुक दृश्य नजर आया। महाराजगंज से पत्नी अंजनी शर्मा को परीक्षा दिलाने आए राहुल शर्मा बाइक पर बैठाकर बेटे को संभालते रहे। उन्होंने बताया कि पत्नी परीक्षा दे रही हैं, इसलिए बच्चे की देखभाल करना उनकी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बेटा बार-बार मां के आने के बारे में पूछता रहा। परीक्षा देकर अंजनी बाहर निकलीं तो बेटे का चेहरा खिल उठा। अंजनी ने बताया कि घर की जिम्मेदारियां निभाने के साथ परीक्षा की तैयारी करना आसान नहीं है लेकिन पति और परिवार का पूरा सहयोग मिलता है। उन्हें विश्वास है कि मेहनत के दम पर एक दिन जरूर कामयाब होंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed