गोरखपुर शहर के विभिन्न निचले इलाकों में जलभराव की समस्या दूर करने के लिए नगर निगम ने कई कदम उठाए हैं, लेकिन अब तक रुस्तमपुर एवं महुई सुघरपुर वार्ड के इलाकों में इस समस्या को दूर करने का उपाय नहीं ढूंढ सका है। यही वजह है कि दो घंटे की बारिश में इन दोनों वार्डों की कई गलियों में शाम तक जलभराव हो जा रहा है। दो घंटे की बारिश ने नगर निगम को आइना दिखाने का काम कर रही है।
Gorakhpur Rain: गोरखपुर में बारिश नगर निगम को दिखा रही आइना, दो घंटे में ही मोहल्लों में भर जा रहा पानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके अलावा तारामंडल रोड पर बने नाले में रुस्तमपुर, बुद्ध बिहार, भरवलिया समेत कई मोहल्लों का काफी ज्यादा पानी आ जाने की वजह से जलनिकासी की रफ्तार काफी कम हो जाती है। इससे रुस्तमपुर वार्ड के विभिन्न मोहल्लों में काफी देर तक जलभराव रहता है। कमोवेश यही हाल महुई सुघरपुर वार्ड का है।
बारिश के बाद इस वार्ड के कई मोहल्लों में काफी देर तक पानी भरा रहता है। वार्ड के साकेत नगर, शिवाजी नगर, मानसपुरम कॉलोनी समेत कई इलाकों में बारिश के काफी देर बाद तक पानी भरा रहता है। रविवार को भी इन मोहल्लों की स्थिति ऐसी ही रही।
वार्ड के पार्षद चंद्रप्रकाश सिंह गोली का कहना है कि बगहा बाबा मंदिर के आगे के नाले की स्थिति ठीक नहीं है। हालांकि अभी हाल में ही बगहा बाबा रोड पर इंडियन बैंक के सामने से लेकर बगहा बाबा मंदिर तक करीब 41 लाख रुपये की लागत से नाला निर्माण कराया गया है।
इसके अलावा महेवा से लेकर महुई सुघरपुर वार्ड का पानी कटनिया बंधे तक जाता है, लेकिन कटनिया में लगे पंपिंग स्टेशन की क्षमता कम होने की वजह से जलनिकासी की रफ्तार काफी धीमी है। डोमवा ढाले की तरफ भी रेग्यूलेटर बनाने की योजना बनाई गई थी, लेकिन अब तक मुकाम नहीं चढ़ सकी। इस वजह से भी इस वार्ड में बारिश के दिनों में जलनिकासी की रफ्तार कम है।
मेडिकल कॉलेज रोड की कॉलोनियों में बेहतर रही स्थिति
गोरखपुर में दो-तीन से लगातार कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश हो रही है। ऐसे में जिले का मौसम सुहाना हो गसा है। लेकिन बारिश के कारण शहर के विभिन्न इलाकों में जलभराव हो जा रहा है। हालांकि कुछ ही घंटों में पानी निकल जा रहा लेकिन लोगों को इससे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मेडिकल कॉलेज रोड के दोनों ओर की कॉलोनियों में जलभराव नहीं होने से लोगों ने राहत की सांस ली।
बारिश के बाद बगहा बाबा मंदिर, चिल्मापुर, जिला पंचायत रोड, जिला अस्पताल के सामने, रेती रोड, धर्मशाला ओवरब्रिज के नीचे समेत कई इलाकों में जलभराव हुआ। लेकिन कुछ ही घंटों में इन इलाकों का जलभराव खत्म हो गया। इस दौरान नगर आयुक्त अविनाश सिंह के निर्देश पर सुबह से ही नगर निगम की टीम शहर के विभिन्न इलाकों में लगी रही। जहां भी पॉलिथीन की वजह से नालियां चोक हो रही थी, तत्काल समस्या दूर कराई गई।
बारिश से मौसम हुआ सुहाना, दिन का तापमान भी लुढ़का
गोरखपुर गुरुवार सुबह बारिश की वजह से मौसम सुहाना बना रहा। अधिकतम तापमान लुढ़ककर 29.3 डिग्री हो गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री कम था। वहीं, बुधवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास था।
न्यूनतम तापमान में भी बुधवार की तुलना में पांच डिग्री की गिरावट आई। न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री दर्ज की गई जो कि सामान्य से दो डिग्री कम रही। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दो-तीन दिन अभी मौसम सुहाना बना रहेगा।