गोरखपुर में घाघरा नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ना शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को नदी खतरे के निशान से 59 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गई। हालांकि अभी कुछ रोज पहले ही यह खतरे के निशान से 78 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी।
गोरखपुर में फिर बढ़ने लगा राप्ती और घाघरा नदी का जलस्तर, बाढ़ का खतरा बरकरार, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता का कहना है कि अगले दो दिन बाद यह नदी नीचे आना शुरू हो जाएगी। दूसरी तरफ राप्ती नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है। घाघरा नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।
घाघरा नदी इसी महीने खतरे के निशान से 78 सेंटीमीटर ऊपर जाकर नीचे आ गई थी। तब किसी तटबंध पर कोई खतरा नहीं आया था। राप्ती का तो जलस्तर खतरे के निशान से एक मीटर से अधिक ऊपर पहुंच गया था। अब दोनों नदियों का जलस्तर फिर बढ़ रहा है।
बाढ़ खंड-2 के अधिशासी अभियंता रूपेश कुमार खरे ने बताया कि सिंचाई विभाग पूरी तरह से बंधों पर निगरानी कर रहा है। हर स्थिति से निपटने के लिए तैयारी कर ली गई है। घाघरा नदी का जलस्तर सितंबर माह के प्रथम सप्ताह तक बढ़ सकता है। इधर दो दिनों में उसके जलस्तर में कमी आने की उम्मीद है।
- नदी स्थान जलस्तर खतरे का निशान
- घाघरा नदी अयोध्या सुबह 93.270, शाम 93.320 92.730
- राप्ती नदी बर्डघाट सुबह 74.570, शाम 74.490 74.980
- कुआनो मुखलिसपुर सुबह 77.510, शाम 77.470 78.650
- रोहिन तिनमुहानी घाट सुबह 79.990, शाम 79.950 82-440
- गोर्रा नदी पिड़रा घाट शाम 70.050 70-500