{"_id":"5e09a0238ebc3e87ce3eb4a8","slug":"uttar-pradesh-police-requirement-in-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: गोरखपुर में हो रही है पुलिस भर्ती, ठंड में ऐसे दौड़े जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: गोरखपुर में हो रही है पुलिस भर्ती, ठंड में ऐसे दौड़े जवान
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Mon, 30 Dec 2019 12:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों के मापतौल करने के साथ ही दौड़ कराई गई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नत बोर्ड की ओर से आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा में रविवार को 769 पुरूष अभ्यर्थी पास हुए। दूसरे दिन शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए एक हजार पुरूष अभ्यर्थियों को बुलाया गया था लेकिन 913 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे।
2 of 5
यूपी पुलिस भर्ती, शारीरिक दक्षता परीक्षा में दौड़ते अभ्यर्थी।
- फोटो : अमर उजाला
सुबह सात बजे से शुरू हुई परीक्षा में अभ्यर्थियों के मापतौल करने के साथ ही दौड़ कराई गई। आरआई उमेश ने बताया कि दूसरे दिन की परीक्षा में जो अभ्यर्थी शामिल नहीं हो पाए हैं उन्हें तीन जनवरी के बाद फिर से मौका दिया जाएगा।
3 of 5
(फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला
वहीं पहले दिन की छूटी हुई 190 महिला अभ्यर्थियों की दौड़ एक और दो जनवरी को कराई जाएगी। आरआई ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने महिला सिपाहियों और पुरूष सिपाहियों की रिक्तियों को भरने के लिए वर्ष 2018 में आवेदन मांगा था।
प्रदेश के विभिन्न शहरों में 11 केंद्रों पर शारीरिक दक्षता परीक्षा चल रही है। गोरखपुर पीएसी में इसी क्रम में आजमगढ़, बस्ती, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज आदि जिलों के अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। ठंड की वजह से रविवार को भी परीक्षा दो घंटे देर से शुरू हुई।
26वीं वाहिनी पीएसी परिसर में दूसरे दिन रविवार को हुई परीक्षा में 913 अभ्यर्थी ही पहुंचे थे। 87 अभ्यर्थी नहीं आए। उन्हें अब तीन जनवरी के बाद दोबारा मौका मिलेगा। इसके अलावा नियमित रूप से जिनकी परीक्षा होनी है, वह जारी रहेगी। सोमवार की सुबह सात बजे अभ्यर्थियों को फिर बुलाया गया है। एक दिन में लगभग एक हजार अभ्यर्थी बुलाए जा रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।