ठंड के साथ दिसंबर में कोहरा पड़ने का भी नया रिकार्ड बन रहा है। शनिवार को जहां दिन में तापमान का 58 साल का रिकार्ड टूट गया, वहीं दिसंबर में अब तक 24 दिन कोहरा पड़ चुका है। यह पिछले 42 साल में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 2014 में दिसंबर में 23 दिन कोहरा पड़ने का रिकार्ड था। दिसंबर खत्म होने में दो दिन शेष हैं। ऐसे में इस संख्या में और बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, सर्दी का सितम अभी कुछ दिन और जारी रहेगा।
{"_id":"5e0994008ebc3e87f117fe1f","slug":"heavy-cold-wave-and-fog-break-records-in-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में सर्दी ने हद कर दी, अबतक की ठंड से टूट चुके हैं ये रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में सर्दी ने हद कर दी, अबतक की ठंड से टूट चुके हैं ये रिकार्ड
Mon, 30 Dec 2019 11:53 AM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Mon, 30 Dec 2019 11:53 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलाव सेंकते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह पारा पिछले दिनों से थोड़ा ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री हो गया, लेकिन दिन चढ़ने के साथ तापमान में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई। अधिकतम तापमान मात्र 12.5 डिग्री रहा। दिन और रात के तापमान में मात्र चार डिग्री का ही अंतर होने से लोग पूरे दिन ठंड से कांपते रहे। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश से लेकर बांग्लादेश तक ऊपरी वायुमंडल में घने कोहरा फैला है। रविवार को दोपहर बाद हवा का रुख बदलकर पुरवा होने की वजह से न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी, लेकिन दिन का तापमान 16 डिग्री के आसपास रहेगा। इस वजह से शीतलहर चलती रहेगी।
गोरखपुर में ठंडी हवाओं के बीच लोगों ने जरूरी काम भी निपटाए।
- फोटो : अमर उजाला
घर में भी छूट रही है कंपकंपी
अधिकतम तापमान कम होने से बाहर ही नहीं घर और दफ्तर में भी कंपकंपी छूट रही है। दरअसल हवा में नमी है। हवा इस नमी को साथ लेकर गलन बढ़ा रही है। कैलाश पांडेय ने बताया कि 10 जनवरी तक ठंड की स्थिति ऐसी ही बने रहने की संभावना है।

खाली दौड़ी ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
ट्रेनों के इंतजार में कांप जा रहे यात्री
कोहरे के चलते रविवार को भी ट्रेनों का संचलन प्रभावित रहा। हालांकि दिल्ली रूट से आने वाली ट्रेनों की स्थिति पहले से बेहतर हुई है। महत्वपूर्ण ट्रेन वैशाली एक्सप्रेस सिर्फ 39 मिनट और गोरखधाम एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से आई। जबकि लंबी दूरी की ज्यादातर ट्रेनें देर से चल रही हैं।
कुशीनगर एक्सप्रेस तीन घंटे और ग्वालियर बरौनी छह घंटे की देरी से आई। कंपा देनी वाली ठंड में ट्रेनों का इंतजार करना यात्रियों को भारी पड़ रहा है। जनरल वेटिंग हाल का विस्तारीकरण हो रहा है, ऐसे में यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर ही समय गुजारना पड़ रहा है। दिन में तो किसी तरह यात्री समय काट ले रहे हैं, लेकिन रात वाली ट्रेनों का इंतजार करने में कांप जा रहे हैं।
विलंब से चलने वाली कुछ ट्रेनें
ट्रेनें विलंब (घंटे में)
11015 कुशीनगर एक्सप्रेस 3.00
12556 गोरखधाम एक्सप्रेस 1.30
12558 सप्तक्रांति एक्सप्रेस 1.45
15708 आम्रपाली एक्सप्रेस 4.00
11124 ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस 6.00
12542 एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस 4.00
12566 बिहार संपर्कक्रांति एक्सप्रेस 3.00
12588 अमरनाथ एक्सप्रेस 2.30

कुछ यूं रहा पिछले वर्षों में कोहरा वाले दिन
वर्ष कोहरा वाले दिन
2019 24
2018 09
2017 14
2016 23
2015 16
2014 23
2013 11
2012 14
2011 18
2010 03
2009 04
2008 22
2007 05
2006 04
2003 16
2002 14
2001 20
2000 05
वर्ष कोहरा वाले दिन
2019 24
2018 09
2017 14
2016 23
2015 16
2014 23
2013 11
2012 14
2011 18
2010 03
2009 04
2008 22
2007 05
2006 04
2003 16
2002 14
2001 20
2000 05