त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण के चुनाव के लिए कुशीनगर जिले में गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान जारी है। यहां खड्डा क्षेत्र के बोधीछापर गांव में लोग सुबह छह बजे ही मतदान की लाइन में लग गए। जबकि मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ। नौ बजे तक 9.33 प्रतिशत मतदान हुए हैं। वहीं 11 बजे तक 20.70 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद दोपहर एक बजे तक 36.07 प्रतिशत मतदान हुआ। दोपहर तीन बजे तक 47.35 प्रतिशत मतदान हो गया। प्रशासन व पुलिस निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए मुस्तैद है।
आगे की स्लाइड्स में देखिए पल-पल की अपडेट...
2 of 12
पंचायत चुनाव
- फोटो : अमर उजाला।
पंचायत चुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुका है। हर जगह बूथों पर कतार लगी है। महिला, बुजुर्ग और बीमार भी वोट डालने पहुंच रहे हैं।
3 of 12
पंचायत चुनाव
- फोटो : अमर उजाला।
पंचायत चुनाव के अंतिम चरण का मतदान शुरू, कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए मतदाता लाइन में खड़े हैं।
4 of 12
पंचायत चुनाव
- फोटो : अमर उजाला।
मतपत्र पर चार की जगह तीन का है निशान, रुका मतदान
कसया ब्लाक के चकदेइयां ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय चकदेइयां में बने बूथ संख्या 613 पर बीडीसी के चार प्रत्याशियों की जगह तीन प्रत्याशियों के ही चुनाव चिह्न वाला मतपत्र पहुंचा है। जिसके चलते मतदान रूका हुआ है। पीठासीन अफसर ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को इससे अवगत कराया है।
5 of 12
पंचायत चुनाव
- फोटो : अमर उजाला।
बूथ निरीक्षण को पहुंचे डीएम व एसपी
मतदान शुरू होने के साथ ही अफसर क्षेत्र में निरीक्षण को निकले हैं। कार्यवाहक डीएम संजय कुमार खत्री व एसपी सचिन्द्र पटेल ने प्राथमिक विद्यालय सिरसिया दीक्षित व प्राथमिक विद्यालय बहादुरगंज में बने बूथ का निरीक्षण किया।