{"_id":"608a20818ebc3ed1e9643739","slug":"up-panchayat-election-2021-live-updates-basti-panchayat-chunav-phase-4-votting-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP Panchayat Election 2021: बस्ती में मतदाताओं ने दिखाया गजब का उत्साह, तस्वीरों में देखें दिनभर की झलकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Panchayat Election 2021: बस्ती में मतदाताओं ने दिखाया गजब का उत्साह, तस्वीरों में देखें दिनभर की झलकियां
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 29 Apr 2021 05:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 12
पंचायत चुनाव
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लोकतंत्र के पर्व में मतदान के जरिए हिस्सा लेने को बस्ती जिले के लोगों में जबरदस्त का उत्साह देखने को मिला। धूप और गरमी से बचने के लिए मतदाता गुरुवार सुबह छह बजे से ही मतदेय स्थलों पर लाइन में लगने लगे। हालांकि चिंता की बात यह है कि कई बूथों पर शारीरिक दूरी का नियम टूटा और कई जगह लोग बिना मास्क के भी दिखे। वहीं, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार भ्रमण कर रहे हैं।
2 of 12
पंचायत चुनाव
- फोटो : अमर उजाला।
जिले के 18 लाख 66 हजार 701 मतदाता उम्मीदवारों की किस्मत पर मुहर लगाने बूथों पर पहुंचने लगे हैं। इसके लिए 2954 मतदेय स्थलों पर पोलिंग पार्टियां बुधवार शाम ही कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंच गईं।
3 of 12
पंचायत चुनाव
- फोटो : अमर उजाला।
पूरे जिले को 16 जोन तथा 139 सेक्टर में बांटकर जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है। जिले में कुल 122 अतिसंवेदनशील प्लस मतदेय स्थल हैं, जहां मतदान के लिए अर्द्धसैनिक बल की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 12
पंचायत चुनाव
- फोटो : अमर उजाला।
जिले में अंतिम चरण में चुनाव होने की वजह से यहां के उम्मीदवारों और मतदाताओं को गांव की सरकार चुनने के लिए थोड़ा अधिक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
5 of 12
पंचायत चुनाव
- फोटो : अमर उजाला।
परशुरामपुर विकासखंड के ग्राम सभा सिकंदरपुर में सभी छह बूथों पर कोविड-19 का पालन करते हुए सुचारू रूप से मतदान जारी है। कोविड-19 के कारण दो विद्यालयों में मतदेयस्थल बनाया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।