{"_id":"61b02f9c99ec0f0b341c262a","slug":"up-mission-2022-modi-yogi-set-agenda-of-development-for-bjp-will-fight-elections-on-development","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Exclusive: मोदी-योगी ने तय किया विकास का एजेंडा, पीएम के मंच पर पहली बार आए एनडीए के सहयोगी दलों के नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Exclusive: मोदी-योगी ने तय किया विकास का एजेंडा, पीएम के मंच पर पहली बार आए एनडीए के सहयोगी दलों के नेता
Wed, 08 Dec 2021 10:06 AM IST
vivek shukla
संतोष सिंह, गोरखपुर।
संतोष सिंह, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 08 Dec 2021 10:06 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर में पीएम मोदी व सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास परियोजनाओं के लोकार्पण समारोह व महारैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जबरदस्त जुगलबंदी देखने को मिली है। दोनों नेताओं ने एक दूसरे की शान में कसीदे पढ़े, फिर आगामी विधानसभा चुनाव का एजेंडा भी तय कर दिया। साफ संदेश दिया कि भाजपा विकास के मुद्दे पर ही चुनाव लड़ेगी। इसके केंद्र में किसान, युवा, महिला, गरीब, वंचित, शोषित और अति पिछड़ा रहेंगे। चुनाव की अगुवाई भी मोदी-योगी की जोड़ी ही करेगी।
पीएम के लोकार्पण कार्यक्रम में मौजूद एनडीए के सहयोगी दलों के नेता।
- फोटो : अमर उजाला।
मंच पर साथ दिखे सहयोगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंच पर पहली बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सहयोगी दलों के नेता भी आए। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में अनुप्रिया का नाम भी लिया और बहन कहकर संबोधित किया। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद भी मंच पर विराजमान थे। डॉ संजय ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की है। साथ ही निषाद मतदाताओं को आश्वस्त किया कि उनके हक की लड़ाई जारी रहेगी। आरक्षण का वादा भाजपा सरकार जरूर पूरा करेगी।

गोरखपुर में पीएम मोदी।
- फोटो : अमर उजाला।
बदले दिखे मोदी के तेवर, डॉ संजय का हाल पूछा
आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक है। लिहाजा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तेवर बदले दिखे। महारैली के बाद प्रधानमंत्री एक-एक सांसद व विधायक से मिले हैं। डुमरियागंज से भाजपा सांसद जगदंबिका पाल की पीठ थपथपाई। इस बीच निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद के पास गए और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। डॉ संजय की तबीयत खराब है। एम्स में इलाज चल रहा है। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अभिभावक की तरह हालचाल पूछा है। मौका मिला तो प्रधानमंत्री से निषादों को अनुसूचित जाति का आरक्षण देने की बात भी कर ली है। प्रधानमंत्री ने सकारात्मक फैसले का भरोसा दिलाया है।

प्यार व आशीर्वाद देता है काम करने की प्रेरणा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महारैली में आई भीड़ देख गदगद हो गए। मंच पर पहुंचते ही भीड़ का अभिवादन किया, फिर भोजपुरी में संवाद करके खुद को पूर्वांचल की जनता से जोड़ लिया। भोजपुरी में संवाद हुआ तो रैली में आई भीड़ उत्साहित दिखी। इस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि जब मंच पर आया तो हैरान रह गया। देखा तो दूर-दूर तक भीड़ है। पीछे के लोग दिख भी नहीं रहे हैं। भाजपा के झंडे हिला रहे हैं। मेरी आवाज पहुंच रही है या नहीं, इस पर भी संशय है। आपका यही प्यार और आशीर्वाद आपके लिए दिन रात काम करने की प्रेरणा देता है। गोरखपुर को धर्म, अध्यात्म व क्रांति की नगरी बताकर लोगों का दिन जीतने का प्रयास भी किया है।

डबल इंजन की सरकार का महत्व बताया
प्रधानमंत्री ने डबल इंजन की सरकार का महत्व भी बताया। खचाखच भरे मैदान में कहा कि केंद्र व राज्य की सरकार पूरी ताकत से काम कर रही है। इसी का नतीजा रहा कि कोरोना जैसी आपदा में भी अवरोध नहीं आया। विकास कार्य जारी रहे। खाद कारखाना, एम्स और आरएमआरसी के नौ प्रयोगशालाओं का लोकार्पण इसका ताजा उदाहरण है। संदेश दिया कि यूपी में डबल इंजन की सरकार ही राहत दे सकती है। वही, आम आदमी का दुख-दर्द समझ सकती है।