फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में अब तक का सबसे खास चिड़ियाघर बनकर तैयार, तस्वीरों में देखें इसकी पहली झलक

Sat, 09 Jan 2021 09:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 09 Jan 2021 09:35 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur UP Zoological Park Zoo News: UP First special Zoo in gorakhpur Zoological Park see latest photos
गोरखपुर: गोरखपुर चिड़ियाघर। - फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
गोरखपुरवासियों के लिए नया साल बेहद खास है। यहां जल्द ही यूपी में अब तक का सबसे खास चिड़ियाघर आम जनता के लिए खुल जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही शहरवासियों को 221 करोड़ की लागत से बने प्राणि उद्यान का तोहफा देंगे। यह गोरखपुर के लिए सबसे बड़ी सौगात होगी। आगे की स्लाइड्स में देखिए तस्वीरें...
Gorakhpur UP Zoological Park Zoo News: UP First special Zoo in gorakhpur Zoological Park see latest photos
गोरखपुर: गोरखपुर चिड़ियाघर। - फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
शहर के शहीद अशफाक उल्लाह खान प्राणी उद्यान में प्रदेश का पहला इंडोर तितली पार्क बनकर तैयार हो गया है। एक हजार वर्गमीटर में फैले इस इंडोर पार्क में 40 प्रकार की प्रजातियों की तितलियां रखी जाएंगी, जिनमें से कई दुर्लभ होंगी। तितलियों की देखभाल के लिए बीट कीपर की जगह वैज्ञानिक की नियुक्ति की जाएगी।
Gorakhpur UP Zoological Park Zoo News: UP First special Zoo in gorakhpur Zoological Park see latest photos
गोरखपुर: गोरखपुर चिड़ियाघर। - फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
चिड़ियाघर में तितलियों के संरक्षण के साथ ही उनके प्रजनन का भी ख्याल रखा जाएगा। इंडोर पार्क में हरियाली और तितलियों के उपयोग में आने वाले तमाम तरह के पेड़ लगाए गए हैं। इंडोर पार्क होने से तितलियों को वायु प्रदूषण या मौसम की मार नहीं झेलनी पड़ेगी। चिड़ियाघर में लार्वा और प्यूपा के माध्यम से तितलियों के प्रजनन पर खास ध्यान दिया जाएगा। पार्क का तापमान तितलियों के अनुकूल बना रहे इसका विशेष ध्यान रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur UP Zoological Park Zoo News: UP First special Zoo in gorakhpur Zoological Park see latest photos
गोरखपुर: गोरखपुर चिड़ियाघर। - फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
इन तितलियों को रखे जाने की तैयारी
चिड़ियाघर के इंडोर पार्क में सामान्य प्रजातियों की तितलियों के साथ ग्रेप फाउंट, येलो ऑरेंज टिप, कॉमन वेंडर, ब्लू मोरमोन, स्पॉट स्वार्डटेल जैसी दुर्लभ प्रजाति की तितलियां होंगी। परिसर के अंदर ही इनके भोजन के लिए विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
Gorakhpur UP Zoological Park Zoo News: UP First special Zoo in gorakhpur Zoological Park see latest photos
गोरखपुर: गोरखपुर चिड़ियाघर। - फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
123 एकड़ में फैला है प्राणी उद्यान
शहीद अशफाक उल्लाह खान प्राणी उद्यान 123 एकड़ में बनाया जा रहा है। इसके निर्माण के लिए 282 करोड़ रुपये की शासन ने स्वीकृति दी थी। परिसर में 34 एकड़ का वेटलैंड है। प्रदेश में इतने बड़े क्षेत्रफल वाला यह पहला चिड़ियाघर होगा। देश भर से कुल 220 जानवर यहां लाए जा रहे हैं। कानपुर और लखनऊ के चिड़ियाघर से विभिन्न प्रजातियों के 72 जानवर लाए जाएंगे। विनोद वन के जानवर भी इसी में समाहित किए जाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed