फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर पहुंची रामायण की 'सीता', बोलीं- शानदार काम कर रहे सीएम योगी

Sat, 05 Dec 2020 07:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 05 Dec 2020 07:47 PM IST
विज्ञापन
Tv actress Deepika Chikhalia visited Gorakhnath temple
सीता के किरदार में दीपिका चिखलिया और सीएम योगी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

रामानंद सागर के धारावाहिक रामायण में सीता का चरित्र निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने कहा है कि गोरक्ष पीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश और समाज के लिए अच्छा कार्य कर रहे हैं।

Tv actress Deepika Chikhalia visited Gorakhnath temple
दीपिका चिखलिया। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

दीपिका चिखलिया सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने पहली बार गोरखपुर आईं थीं। शनिवार सुबह 11 बजे दीपिका ने नेपाली फिल्मों के सुपर स्टार शिव श्रेष्ठ के साथ गोरखनाथ मंदिर का दर्शन किया। दोनों कलाकार करीब एक घंटे तक मंदिर में रहे।
 

Tv actress Deepika Chikhalia visited Gorakhnath temple
deepika chikhalia - फोटो : fb @dipikact

गोरखनाथ मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी एवं मंदिर के अन्य सदस्यों ने दीपिका चिखलिया और शिव श्रेष्ठ का स्वागत किया। दोनों कलाकारों ने गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन किया। दीपिका ने कहा कि गुरु गोरखनाथ का दर्शन कर खुद को धन्य समझ रही हूं। जीवन में जब भी मौका मिला यहां जरूर आऊंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tv actress Deepika Chikhalia visited Gorakhnath temple
deepika chikhalia - फोटो : fb @dipikact

मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी ने दीपिका से कहा कि आपको लोग दुनिया में सीता के रूप में जानते हैं। आपको देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से सीता के आदर्शों के बारे में बताना चाहिए। गोरक्ष पीठ द्वारा यही किया जा रहा है। रामराज्य की स्थापना में आपको सहयोग करना चाहिए।

विज्ञापन
Tv actress Deepika Chikhalia visited Gorakhnath temple
Deepika Chikhalia - फोटो : fb @dipikact
दीपिका ने कहा कि यदि इस तरह के आयोजन के लिए बुलाया जाएगा तो वह जरूर आएंगी। राष्ट्र के लिए वह समर्पित हैं। इस अवसर पर अमित सिंह मोनू, वीरेंद्र सिंह, दुर्गेश बजाज एवं मंदिर के अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed