{"_id":"6b0b4434dab3511ee0019a4b","slug":"cannot-speak-yet-made-a-splash-through-her-performance-pari-wins-four-medals-at-the-badminton-championship-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1532492-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बोल नहीं सकतीं, खेल ने मचाया शोर...परी ने बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीते चार पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बोल नहीं सकतीं, खेल ने मचाया शोर...परी ने बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीते चार पदक
विज्ञापन
गोरखपुर। आवाज भले ही नहीं है लेकिन परी गुप्ता के खेल ने उनकी प्रतिभा की पहचान पूरे देश में करा दी है। गोरखपुर की परी गुप्ता ने केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के जिमी जॉर्ज स्टेडियम में 12 से 16 नवंबर तक आयोजित राष्ट्रीय बधिर बैडमिंटन चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।
प्रतियोगिता में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक अपने नाम किए। इनमें युगल स्पर्धा का रजत पदक भी शामिल है। युगल मुकाबले में परी ने आरोही गौतम के साथ मिलकर फाइनल तक का सफर तय किया। फाइनल में गुजरात की टीम से मुकाबला हुआ, जिसमें उन्हें रजत पदक मिला।
चार पदक जीतकर उन्होंने साबित किया है कि मेहनत और लगन से हर मंजिल हासिल की जा सकती है। परी राजकीय संकेत मूकबधिर विद्यालय, गोरखपुर की कक्षा आठ की छात्रा हैं। उनके पिता ज्ञानचंद कारपेंटर हैं और मां गृहिणी हैं। वह देवरिया के रविंद्र किशोर शाही स्टेडियम में बैडमिंटन कोच श्याम धर ओझा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लेती हैं। प्रधानाचार्य नीलम कुरील ने परी की उपलब्धि पर खुशी जताई।