Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   21-year-old man treated using advanced lithotripsy technique at BRD Medical College

Gorakhpur News: 17 एमएम की पथरी एक ही बार में टूटी, ऑपरेशन की नौबत नहीं आई

Sun, 29 Nov 2026 02:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
21-year-old man treated using advanced lithotripsy technique at BRD Medical College
- बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एडवांस्ड लिथोट्रिप्सी तकनीक से 21 वर्षीय युवक का उपचार
विज्ञापन



गोरखपुर। किडनी और पेशाब की नली के बीच फंसी 17 एमएम की पथरी ने प्रयागराज के 21 वर्षीय युवक की परेशानी बढ़ा दी थी। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कराने की सलाह दी लेकिन सर्जरी के डर से वह बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचा। यहां सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में एडवांस्ड लिथोट्रिप्सी मशीन से एक ही सीटिंग में पथरी तोड़ दी गई। बाद में सीटी स्कैन कराया गया तो पथरी का नामोनिशान नहीं मिला।
युवक को फरवरी 2026 से पेट के दाहिने ऊपरी हिस्से में दर्द, पेशाब में खून आने और बार-बार पेशाब होने की समस्या थी। उपचार के लिए पहुंचने से चार दिन पहले उसे बुखार भी आया था। सीटी स्कैन में दाहिने गुर्दे के निकास मार्ग के पास 17 एमएम की पथरी मिली। इसकी कठोरता 950 से 1100 हाउंसफील्ड यूनिट थी। गुर्दे में हल्की से मध्यम सूजन भी थी।
विज्ञापन

युवक को पहले भी दो बार पथरी हो चुकी थी। यूरोलॉजी विभाग में एडवांस्ड एक्स्ट्राकार्पोरियल शॉक वेव लिथोट्रिप्सी (ईएसडब्ल्यूएल) तकनीक से उसका उपचार किया गया। इसमें शरीर के बाहर से शॉक वेव भेजकर पथरी को छोटे टुकड़ों में तोड़ा जाता है। ये टुकड़े पेशाब के रास्ते बाहर निकल जाते हैं। इसमें चीरा लगाने या सामान्यतः बेहोश करने की जरूरत नहीं पड़ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रवि प्रकाश मिश्रा ने बताया कि इस तकनीक से अब तक 48 मरीजों का उपचार किया जा चुका है। वहीं, प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में उन्नत सुविधाएं मिलने से गंभीर बीमारियों का उपचार अब यहीं संभव हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed