फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेगा ब्लॉक: सप्ताह भर और झेलिए मुश्किलें, फिर कैंट स्टेशन पर नहीं तरसाएंगी ट्रेनें

Thu, 07 Sep 2023 12:48 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 07 Sep 2023 12:48 PM IST
सार

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि कैंट स्टेशन के यार्ड रिमाॅडलिंग और गोरखपुर कुसम्हीं तीसरी लाइन के निर्माण से कई सहूलियतें बढ़ जाएंगी। ट्रेनों को चलाने के लिए नया विकल्प मिल जाएगा। ट्रेनों की समयावधि बेहतर होगी।

विज्ञापन
Trains running late since last one week there will be relief after completion of work
गोरखपुर रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर शहर में पहुंचकर भी घर जाने के लिए कैंट स्टेशन पर लंबा इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। इस सब्र को दूर करने के लिए कैंट स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का काम और कुसम्हीं तक तीसरी रेल लाइन बिछने के लिए मेगा ब्लॉक लिया गया है।



इस वजह से 76 ट्रेनें निरस्त हैं, जबकि 17 संशोधित समय से चल रहीं हैं। इससे वैशाली, बिहार संपर्कक्रांति, बाघ एक्सप्रेस, कृषक एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें दो से तीन घंटे तक विलंब से चल रही हैं। जल्द ही ये लेटलतीफी खत्म होगी। यानी सप्ताह भर की परेशानी के बाद फर्राटा से दौड़तीं ट्रेनें मंजिल तक बिना बाधा के पहुंचा देंगी।

इसे भी पढ़ें: बेलीपार में भतीजे ने चाचा को पीट-पीटकर मार डाला, वारदात के पीछे सामने आई ये वजह

Trains running late since last one week there will be relief after completion of work
रेलवे स्टेशन टिकट काउंटर पर लगी यात्रियों की भीड़भाड़। - फोटो : अमर उजाला।

दूर हो जाएगी समस्या, आराम से पहुंच सकेंगे जंक्शन
रेलवे की ओर से कैंट रेलवे स्टेशन से लेकर कुसम्हीं तक तीसरी लाइन का काम चल रहा है। इसके लिए रेलवे ने छह से लेकर 11 सितंबर तक का नान इंटरलॉकिंग का काम कराया जा रहा है। यह पहले चरण का काम है। इसके बाद कैंट और फिर उससे आगे डोमिनगढ़ तक तीसरी लाइन का काम होगा। आगे चलकर डोमिनगढ़ से खलीलाबाद और कुसम्हीं से बैतालपुर तीसरी लाइन बिछेगी। इसके अलावा गोरखपुर से पनियहवा तक दोहरीकरण भी होगा। इस वजह से 76 ट्रेनों का संचालन सप्ताह भर नहीं होगा। लेकिन इसके बाद आराम से लोग जंक्शन पर पहुंच जाएंगे। यह काम होते ही कैंट यार्ड रिमाॅडलिंग के बाद सेटेलाइट स्टेशन के रूप में बदल जाएगा।

इसे भी पढ़ें: इंडियन बैंक के 63 खातों से कर्मचारियों ने जालसाजी कर निकाले 10.61 लाख, पुलिस ने शुरू की जांच

Trains running late since last one week there will be relief after completion of work
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला।

ट्रेनों का इंतजार, शाम तक नहीं शुरू हुआ सफर
अधिकांश लोगों को ट्रेनों के निरस्त, मार्ग बदलाव सहित अन्य परिवर्तन की जानकारी नहीं हो सकी। इससे बुधवार को रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद परेशानी हुई। खासकर, जनरल टिकट पर यात्रा करने वाले लोग परेशान हुए। अधिकांश ट्रेनों के नहीं आने से लोग भटकते रहे। ट्रेन आई तो भीड़ ने हौसला ताेड़ दिया। इससे लोगों को लौटना पड़ा। बुधवार की दोपहर 12.30 बजे रेलवे स्टेशन पर परेशान हाल फिरोज खान ने बताया कि लुधियाना जाने के लिए वह मंगलवार की रात ही आ गए थे। लेकिन सही जानकारी नहीं मिली। इसी तरह से रामकेश, बुद्धेश्वर सहित अन्य यात्री भी परेशान नजर आए। लोगों ने कहा कि ट्रेनों के इंतजार में शाम तक सफर नहीं शुरू हो सका।

इसे भी पढ़ें: ऑटो तेज चलाने पर चालक को टोका तो दोस्तों पर चाकू से किया हमला, आरोपी गिफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
Trains running late since last one week there will be relief after completion of work
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

पूछताछ काउंटर पर भीड़, नहीं मिल पा रही जानकारी
ट्रेनों के निरस्त होने सहित अन्य जानकारी के लिए भी लोग भटकते नजर आए। सेकंड क्लास गेट के पास बने पूछताछ काउंटर पर यात्रियों की भीड़ लगी थी। लोग ट्रेनों की जानकारी पाने के लिए परेशान नजर आए। लोगों ने कहा कि सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। इसलिए जहां तहां भटकना पड़ रहा है। हालांकि डिस्प्ले बोर्ड पर ट्रेनों के संबंध में सूचना दी जा रही थी।

इसे भी पढ़ें: एक्शन में एसएसपी गोरखपुर: गोरखनाथ थाना प्रभारी लाइनहाजिर, 13 दरोगा भी बदले

विज्ञापन
Trains running late since last one week there will be relief after completion of work
गोरखपुर कैंट - फोटो : इंडियन रेल

बीते पांच दिनों में इन ट्रेनों के आने में हुई विलंब

ट्रेन नंबर नाम समय 01 सितंबर 02 सितंबर 03 सितंबर 04 सितंबर 05 सितंबर
12553 वैशाली एक्सप्रेस 16.45 17.55 18.30 18.30 19.00 18.25
12565 बिहार संपर्कक्रांति 15.45 17.25 17.40 19.33 19.30 18.40
13019 बाघ एक्सप्रेस 17.55 18.30 18.30 19.50 22.30 00.15
13020 बाघ एक्सप्रेस 12.30 15.30 17.10 17.05 17.45 16.35
15007 कृषक एक्सप्रेस 22.40 22.40 23.10 23.30 02.10 000
12557 सप्त क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस 18.30 18.40 18.45 18.55 22.05 23.25

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर एयरफोर्स चौकी के पास कार पर पथराव, फायरिंग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed