{"_id":"61a202219260087cdb5dcd24","slug":"traffic-lights-installed-earlier-in-gorakhpur-not-lit-now-new-ones-installed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पड़ताल: गोरखपुर में पहले लगी ट्रैफिक लाइट जलीं नहीं, अब नई भी लगा रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला पड़ताल: गोरखपुर में पहले लगी ट्रैफिक लाइट जलीं नहीं, अब नई भी लगा रहे
Sat, 27 Nov 2021 03:57 PM IST
vivek shukla
उदयभान त्रिपाठी, गोरखपुर।
उदयभान त्रिपाठी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 27 Nov 2021 03:57 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर शहर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर शहर को मेट्रोपोलिटन सिटी का दर्जा मिल गया है। सिटी बस सेवा के अलावा मेट्रो लाइन बिछाने की भी योजना है, लेकिन एक भी चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल सिस्टम काम नहीं करता है। शहर के 20 में से केवल नौ चौराहों पर ही ट्रैफिक लाइट लग पाईं हैं। इनमें से भी केवल बेतियाहाता चौराहे की ही सभी ट्रैफिक लाइट ठीक हैं, मगर यहां भी सिस्टम स्वचालित नहीं है।
गोरखपुर में ट्रैफिक जाम।
- फोटो : अमर उजाला।
जाम से निजात दिलाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए करीब ढाई साल पहले इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के तहत 50 करोड़ की योजना प्रस्तावित हुई थी। इस धन से शहर के 20 प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लगाने के साथ ही ऑटोमैटिक सिस्टम से जोड़ा जाना था, ताकि यातायात संचालन के साथ-साथ नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई हो सके। यह योजना अभी तक पूरी तरह से धरातल पर उतर नहीं पाई। अलबत्ता जिन नौ चौराहों पर आईटीएमएस के तहत ट्रैफिक लाइट लगी हैं, वे भी खराब हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
ऑटोमैटिक हो जाएगा वाहनों का ई-चालान
आईटीएमएस पूरी तरह से कंप्यूटराइज्ड होगा, जिससे कूड़ाघाट, मोहद्दीपुर, पैडलेगंज, छात्रसंघ चौराहा, विश्वविद्यालय चौराहा, कचहरी चौराहा, आंबेडकर चौराहा, गणेश चौराहा, यातायात चौराहा पर लगने वाले सीसीटीवी कैमरों की मदद से यातायात व्यवस्था पर निगरानी रखी जाएगी। जेब्रा क्रॉसिंग को पार करने वाले वाहनों का ऑटोमेटिक ई-चालान होगा। सीट बेल्ट न लगाने, शराब पीकर वाहन चलाने, तेज गति से गाड़ी चलाने पर वाहन चालक और वाहन की नंबर प्लेट पर फोटो क्लिक होकर स्वत: ई-चालान घर पहुंच जाएगा। इमरजेंसी में यह ट्रैफिक डायवर्जन से लेकर अनाउंसमेंट तक में इस्तेमाल किया जाएगा। सीसीटीवी कैमरों के सामने से निकलने वाले प्रत्येक वाहन को स्कैन कर पूरा डाटा सर्वर में फीड हो जाएगा।

बेतियाहाता चौराहा व ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा।
- फोटो : अमर उजाला।
चौराहों पर ट्रैफिक लाइट की ऐसी है हालत
ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा
गोरखपुर-लखनऊ मार्ग पर है। इस चौराहे पर लगी सभी ट्रैफिक लाइट खराब हैं। बीच सड़क पर खड़े होकर ट्रैफिक के सिपाही यातायात व्यवस्था संभालते हैं। यहां बराबर जाम लगता है। मोहद्दीपुर से गीडा तक और शहर के भीतर बेतियाहाता और दूसरी तरफ महेवा मोहल्ले के लोग इसी रास्ते से आवाजाही करते हैं।
बेतियाहाता चौराहा
कैंट क्षेत्र के बेतियाहाता चौराहे पर लगी ट्रैफिक लाइट ठीक हैं, लेकिन ट्रैफिक का संचालन मैन्युअली होता है। यहां शास्त्री चौक, ट्रांसपोर्ट नगर, आजाद नगर और छात्रसंघ तिराहा की तरफ सड़क निकलती है।

आंबेडकर चौराहा व विश्वविद्यालय चौराहा।
- फोटो : अमर उजाला।
आंबेडकर चौराहा
विकास भवन और दीवानी कचहरी के नजदीक स्थित आंबेडकर चौराहे पर लगी ट्रैफिक लाइट खराब हैं। कई ट्रैफिक लाइट उल्टी पड़ी हैं। इस चौराहे पर छात्रसंघ तिराहा, इंदिरा बाल विहार, शास्त्री चौक और फिराक चौक के लिए सड़क निकलती है।
विश्वविद्यालय चौराहा
शहर के सबसे व्यस्त चौराहों में शुमार विश्वविद्यालय चौराहे पर लगी सभी ट्रैफिक लाइट खराब हैं। इस चौराहे पर कुशीनगर-देवरिया, छात्रसंघ चौराहा, रेलवे व बस स्टेशन तथा विजय चौराहा की तरफ से आने वाली सड़कें मिलती हैं।