गोरखपुर में कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक साबित हो रही है। एक दिन में मरीजों की संख्या के मामले में सोमवार को एक साल का रिकॉर्ड टूट गया। 24 घंटे के अंदर जिले में 522 संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही सोमवार को पांच मरीजों की मौत भी बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुई है। इनमें चार गोरखपुर और एक देवरिया के रहने वाले हैं।
गोरखपुर में टूटा रिकॉर्ड: पहली बार मिले 522 कोरोना मरीज, पांच की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को संक्रमितों में सबसे ज्यादा एम्स से मिले हैं। एम्स में एमबीबीएस छात्र, डॉक्टर व उनके परिजनों समेत 13 लोग पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों में एक साल का मासूम भी शामिल है। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि 522 मरीज मिलने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 24396 पहुंच गई है। इनमें 21540 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कुल मौतों का आंकड़ा 374 पर पहुंच गया है। एक्टिव केस की स्थिति दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। मौजूदा समय में एक्टिव केस की संख्या दो हजार पार 2482 पहुंच गई है।
सीएमओ ने बताया कि शहरी थाना क्षेत्र में कुल 284 नए मरीज मिले हैं। सबसे अधिक कैंट क्षेत्र में संक्रमित मिले। यहां सोमवार को 110 मामले सामने आए। इसके अलावा शाहपुर में 52, कोतवाली में 25, गोरखनाथ क्षेत्र में 70, तिवारीपुर में 17, रामगढ़ताल इलाके में नौ और राजघाट में एक मरीज मिला है। ग्रामीण क्षेत्रों में 228 नए मरीज मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा चरगांवा में 120 संक्रमित मिले। गोला में चार, बांसगांव में तीन, बड़हलगंज में दो, गगहा में नौ, उरुवा में चार, खजनी में पांच, पिपरौली में दो, पाली में एक, सहजनवां में चार, पिपराइच में पांच, खोराबार में 38, सरदारनगर में नौ, बेलघाट में दो, भटहट में तीन, जंगल कौड़िया में नौ, कैंपियरगंज में तीन और कौड़ीराम में पांच संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा 10 मरीज अलग-अलग थाना क्षेत्रों के हैं।
पोर्टल पर अपलोड नहीं मौतों का आंकड़ा
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में जिले के चार संक्रमितों की मौत हुई है। इसके अलावा देवरिया के एक संक्रमित की भी मौत हुई है। हालांकि इसमें से किसी का भी नाम पोर्टल पर अपलोड नहीं हुआ है। मृतकों में जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बशारतपुर के रहने वाले 67 वर्षीय बुजुर्ग, तिवारीपुर की 76 वर्षीय बुजुर्ग महिला, राप्तीनगर के 81 साल के बुजुर्ग, गोरखनाथ क्षेत्र का 35 वर्षीय युवक शामिल है। देवरिया के न्यू कॉलोनी निवासी महिला की भी मौत हुई है।
अधिवक्ता के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर तहसील परिसर सील
सहजनवां में एक अधिवक्ता के कोरोना संक्रमित मिलने पर एसडीएम सुरेश कुमार राय ने सोमवार को तहसील परिसर को 48 घंटे के लिए सील करा दिया। बताया गया कि कुछ दिन पहले से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। दो दिन पहले कराई गई कोरोना जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अधिवक्ताओं और तहसील कर्मियों में हड़कंप मच गया। तहसील प्रशासन ने अधिवक्ता के गांव में भी लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।