फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना का कहर: गोरखपुर में मिले 1067 रिकॉर्ड नए मरीज, तीन की मौत

Wed, 21 Apr 2021 10:11 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 21 Apr 2021 10:11 AM IST
विज्ञापन
Todays active corona cases in Gorakhpur 20 april 2021
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

गोरखपुर जिले में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के रिकॉर्ड 1067 नए मरीज मिले हैं। साथ ही तीन मरीजों की मौत भी हुई है। सभी गोरखपुर के रहने वाले थे। विभाग ने मंगलवार को एक साथ 10 मौत के आंकड़े पोर्टल पर अपलोड कर दिए हैं। इसके बाद से मौतों की कुल संख्या 397 पहुंच गई है।



 

Todays active corona cases in Gorakhpur 20 april 2021
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला

सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि 1067 मामले मिलने के बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 30639 हो गई है। इसमें से 23384 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 6858 पर पहुंच गया है। मंगलवार को शहरी थाना क्षेत्र में 623 नए केस मिले हैं जबकि ग्रामीण थाना क्षेत्र में कुल 391 संक्रमित मिले हैं। 53 मामले ऐसे हैं, जो अलग-अलग थाना क्षेत्रों के हैं। सीएमओ ने अपील की है कि लोग कोविड प्रोटोक ाल का पालन करें। स्थिति बिगड़ती जा रही है। ऐसे में बचाव ही एक मात्र उपाय है। कोविड का टीका भी जरूर लगवाएं।  

 

Todays active corona cases in Gorakhpur 20 april 2021
BRD - फोटो : अमर उजाला

बीआरडी में तीन की मौत
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पिछले 24 घंटे के अंदर तीन संक्रमितों की मौत हुई है। इनमें दो पुरुष जिनकी उम्र 53 व 38 वर्ष हैं जबकि एक महिला की मौत भी हुई है, जिनकी उम्र 48 साल थी। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने एक साथ 10 मौतों के आंकड़े को भी पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। इसकी वजह से अचानक मौतों का आंकड़ा 387 से 397 पर पहुंच गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Todays active corona cases in Gorakhpur 20 april 2021
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला

सरकारी अस्पतालों में भर्ती होने के लिए यहां कर सकते हैं सपर्क
जिला स्वास्थ्य सूचना अधिकारी सुनीता पटेल ने बताया कि रविवार को कोविड इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर से 15 से अधिक कोविड मरीजों को सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। फोन पर सलाह देकर उन्हें सुरक्षित भर्ती कराते हुए इलाज भी कराया जा रहा है। कोविड के मरीज भर्ती होने से पहले 9532797104, 9532041882, 0551-2202205, 0551-2204196 पर संपर्क कर सकते हैं। सीधे मरीजों को लेकर सरकारी अस्पतालों में न जाएं।
 

विज्ञापन
Todays active corona cases in Gorakhpur 20 april 2021
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।

युवा व्यवसायी की कोरोना से मौत
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बड़हलगंज क्षेत्र के सीधेगौर गांव निवासी 30 वर्षीय युवा व्यापारी की मौत कोरोना से हुई है। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि युवक की 16 अप्रैल को तबीयत खराब हुई थी। परिजन गोरखपुर में निजी अस्पताल में भर्ती कराए थे। हालत बिगड़ने पर 18 अप्रैल को मेडिकल कॉलेज मे भर्ती कराया गया था। इस बीच 20 अप्रैल को युवक की 300 बेड के कोविड वार्ड में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक की शादी अभी डेढ़ साल पहले ही हुई थी। उसकी पांच महीने की एक बेटी है। युवक ट्रांसपोर्ट का काम करता था। मौत की सूचना पर परिजनों का बुरा हाल है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed